दुनिया

सऊदी अरब में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और NSA अजित डोभाल से मिले US के एनएसए

अमेरिका के एनएसए जेक सुलिवन ने सऊदी के क्राउन प्रिंस से और भारत तथा संयुक्त अरब अमीरात के अपने समकक्षों से सऊदी अरब में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों तथा भारत और दुनिया के साथ जुड़े हुए समृद्ध एवं अधिक सुरक्षित पश्चिम एशिया के साझा दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के मुद्दे पर बातचीत की. व्हाइट हाउस ने बताया कि बैठक रविवार को जेद्दा में हुई.

व्हाइट हाउस ने रविवार को बैठक का ब्योरा बताते हुए कहा, ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने भारत एवं दुनिया के साथ जुड़े हुए समृद्ध एवं अधिक सुरक्षित पश्चिम एशिया के साझा दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के मद्देनजर सऊदी अरब में सात मई को सऊदी के प्रधानमंत्री और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शेख तहनून बिन जायद अल नहयान और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की.’’

व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘सुलिवन ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मामलों पर चर्चा करने के लिए क्राउन प्रिंस, शेख तहनून और डोभाल के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं. वह इस महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन से इतर डोभाल के साथ और विचार विमर्श करने के लिए आशान्वित हैं.’’

जनवरी में यहां महत्वाकांक्षी ‘इंडिया यूएस आईसीईटी (इनीशिएटिव ऑन क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी)’ संवाद शुरू करने के बाद डोभाल और सुलिवन के बीच यह पहली बैठक है. सुलिवन फिलहाल सऊदी अरब की यात्रा पर हैं.

क्राउन प्रिंस मोहम्मद के साथ बैठक के दौरान सुलिवन ने यमन में 15 महीने से जारी संघर्ष विराम में महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की और कई मुद्दों समेत युद्ध को खत्म करने में संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में जारी प्रयासों की सराहना की.
व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘सुलिवन ने सूडान से अमेरिकी नागरिकों को निकालने में सऊदी अरब के सहयोग के लिए क्राउन प्रिंस को धन्यवाद दिया. चारों प्रतिनिधि नियमित रूप से विचार विमर्श करते रहने और दिन भर हुई चर्चा में शामिल मुद्दों पर आगे की कार्रवाई करने पर सहमत हुए.’’

सरकारी सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) ने जेक सुलिवन और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच जेद्दा में बैठक की पुष्टि की. सरकारी समाचार एजेंसी की खबर में बताया गया है कि दोनों नेताओं ने बैठक में साझा हित से जुड़े क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विकास सहित सऊदी-अमेरिकी ‘‘रणनीतिक संबंधों’’ तथा विभिन्न क्षेत्रों में उन्हें कैसे बढ़ावा दिया जाए, इस पर चर्चा की.

एसपीए ने बताया कि इसके अलावा क्राउन प्रिंस ने अबु धाबी के उप शासक शेख तहनून और भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल के साथ अलग-अलग बैठक की जिसमें सुलिवन और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने भी हिस्सा लिया.
एसपीए की खबर के अनुसार, बैठक में संबंधित देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई, जिससे कि क्षेत्र के विकास और स्थिरता में वृद्धि हो.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

18 seconds ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

5 minutes ago

झारखंड DGP अनुराग गुप्ता नियुक्ति मामला: सुप्रीम कोर्ट 8 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार…

5 minutes ago

रसायन विज्ञान का 2026 का नोबेल पुरस्कार घोषित, कागन और सोई की इस खोज ने बदली ड्रग्स और साइंस की दुनिया

2026 का रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोई को दिया जाएगा.…

14 minutes ago

दिल्ली HC का बड़ा आदेश: किन 6 CBI अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही के निर्देश? जानें पूरा मामला

Delhi High Court News: दिल्ली हाईकोर्ट ने अशोक कुमार अग्रवाल केस में 6 CBI अधिकारियों…

20 minutes ago

गौतमबुद्ध नगर DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! वेतन से 5 लाख कटने के आदेश पर रोक बरकरार

Noida News: नोएडा के गौतमबुद्ध नगर के डीएम मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम…

24 minutes ago