Bharat Express DD Free Dish

अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद वार्ता विफल, जेडी वेंस ने कहा- ‘ईरान ने शर्तें नहीं मानी, अब हम वापस जा रहे हैं’

अमेरिका और ईरान के बीच शांति की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है. इस्लामाबाद में हुई हाई-लेवल मीटिंग के बाद जेडी वेंस ने साफ कर दिया कि ईरान अमेरिकी ‘रेड लाइन्स’ मानने को तैयार नहीं है. परमाणु हथियारों और शिपिंग विवाद पर पेंच फंसने से वार्ता विफल हो गई.

US-Iran Conflict, International News

US-Iran Islamabad Talk: दुनिया भर की निगाहें जिस बातचीत पर टिकी थीं, वहां से एक बुरी खबर आ रही है. अमेरिका और ईरान के बीच शांति बहाल करने की एक और कोशिश नाकाम हो गई है. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में करीब 15 घंटे तक चली मैराथन बैठक के बाद दोनों देशों के बीच बात नहीं बन पाई. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस विफलता की पुष्टि करते हुए साफ लहजे में कहा कि ईरान ने हमारी शर्तों को मानने से इनकार कर दिया है, इसलिए ‘हम वापस लौट रहे हैं.’

दरअसल, इसी हफ्ते की शुरुआत में हुए युद्धविराम के बाद दोनों पक्ष शनिवार को एक टेबल पर आए थे. उम्मीद थी कि शायद कोई बीच का रास्ता निकल आए, लेकिन लंबी खींचतान के बाद वार्ता टूट गई.

आखिर किन मुद्दों पर फंसा पेंच?

खबरों की मानें तो बातचीत टूटने की तीन मुख्य वजहें सामने आई हैं:

परमाणु कार्यक्रम: अमेरिका चाहता है कि ईरान अपने यूरेनियम संवर्धन (Uranium Enrichment) पर लगाम लगाए.

समुद्री रास्ता: Strait of Hormuz में जहाजों की आवाजाही को लेकर विवाद, जिसे अमेरिका 28 फरवरी से पहले वाली स्थिति में देखना चाहता है.

इजरायल और हिजबुल्लाह: लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ चल रहे इजरायली सैन्य अभियान को लेकर भी दोनों पक्षों में भारी मतभेद हैं.

ये भी पढ़ें- 

‘हथियार नहीं बनने देंगे’- अमेरिका की दो टूक

जेडी वेंस ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि अमेरिका की ‘रेड लाइन्स’ क्या हैं. उन्होंने कहा, “हमने अपनी बातें बिल्कुल साफ कर दी थीं. हमारा मुख्य मकसद यह सुनिश्चित करना है कि ईरान किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल न कर सके और न ही उसके पास ऐसे साधन हों कि वह रातों-रात बम बना ले. जब उन्होंने हमारी शर्तों को स्वीकार नहीं किया, तो बातचीत आगे बढ़ाने का कोई मतलब नहीं रह गया.”

ईरान ने लगाया ‘ज्यादा मांगें’ थोपने का आरोप

दूसरी तरफ, ईरान का रुख बिल्कुल अलग है. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तस्नीम’ ने दावा किया कि बातचीत लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी थी. दोनों टीमें टेक्स्ट के आदान-प्रदान की तैयारी में थीं, लेकिन तभी अमेरिकी टीम ने नई और ‘अत्यधिक’ मांगें सामने रख दीं. ईरान का कहना है कि अमेरिका की बार-बार बदलती शर्तों की वजह से ही बनी-बनाई बात बिगड़ गई.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read