अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. (फाइल फोटो)
US Iran Tentions: दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर ईरान न्यूक्लियर डील पर सहमति नहीं बनाता है, तो अमेरिका उसके खिलाफ बमबारी कर सकता है.
ट्रंप यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है, और दोनों देशों के संबंध बेहद खराब हो चुके हैं.
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने रविवार को कहा था कि ईरान अमेरिका के साथ सीधे तौर पर कोई समझौता नहीं करेगा. ट्रंप ने ईरान के बढ़ते न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर चिंताएं जताते हुए पजशकियान को एक पत्र लिखा था. इस पत्र के जवाब में ईरान ने अमेरिका के साथ सीधे बातचीत से इनकार किया है.
ईरान के इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि ट्रंप और तेहरान के बीच तनाव और बढ़ सकता है. पजशकियान ने कहा कि दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत की संभावना को खारिज कर दिया गया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप अप्रत्यक्ष वार्ता के लिए तैयार होंगे या नहीं. 2018 में जब ट्रंप ने अमेरिका को ईरान के परमाणु समझौते से बाहर निकाल लिया था, तब से अब तक की गई अप्रत्यक्ष वार्ताएं भी सफल नहीं रही हैं.
ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बढ़ते तनाव के बीच, अमेरिका की धमकी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चिंतित कर दिया है. यदि अमेरिका ने बमबारी की, तो यह मध्य पूर्व में और वैश्विक स्तर पर एक गंभीर संकट पैदा कर सकता है.
यह भी पढ़िए: रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप और पुतिन के बीच बातचीत, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…