देश

हिमाचल के मणिकर्ण में लैंडस्‍लाइड: गुरुद्वारे के पास पहाड़ी दरकने से 5-6 कारें दबीं, 3 महिलाओं समेत 6 की मौत

Himachal Pradesh Landslide: हिमाचल प्रदेश के धार्मिक पर्यटन स्थल मणिकर्ण में रविवार शाम एक दुखद घटना घटी. तेज तूफान के कारण गुरुद्वारे के पास पहाड़ी से एक बड़ा चीड़ का पेड़ गिर गया, जिससे सड़क पर खड़ी 5-6 कारें दब गईं. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई, जिनमें 3 पर्यटक शामिल हैं.

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे से 6 शव निकाले गए. मृतकों में एक ढाबा संचालक, तीन पर्यटक और एक स्थानीय ग्रामीण शामिल हैं. हादसा उस समय हुआ जब कुछ लोग बाजार में खरीदारी कर रहे थे और कुछ अपनी कारों में बैठे थे. अचानक आए तूफान में गिरा पेड़ और मलबा इन पर गिर गया.

सड़क बंद, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लैंडस्लाइड के बाद कुल्लू और मणिकर्ण को जोड़ने वाली सड़क बंद हो गई थी. पुलिस ने घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा और सड़क को साफ करने के लिए प्रयास शुरू किए. करीब दो घंटे बाद सड़क को पुनः यातायात के लिए खोल दिया गया.

मुख्यमंत्री सुक्खू ने व्‍यक्‍त की संवेदना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है. उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: PM Internship Scheme: क्या आपने पीएम इंटर्नशिप के लिए अप्लाई किया? 31 मार्च लास्ट डेट; हर माह मिलेंगे 5 हजार रुपये

  • भारत एक्सप्रेस
Aarika Singh

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

8 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

9 hours ago