Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Nuclear Deal: ईरान ने सीधे समझौते से किया इनकार तो गुस्‍साए ट्रंप, कहा- ‘डील साइन नहीं की तो बमबारी होगी…’

Iran America Nuclear Deal:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है कि अगर न्यूक्लियर डील पर सहमति नहीं बनी, तो बमबारी की जाएगी. ईरान ने सीधे समझौते से इनकार किया है.

Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. (फाइल फोटो)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

US Iran Tentions: दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्‍क अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्‍होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर ईरान न्यूक्लियर डील पर सहमति नहीं बनाता है, तो अमेरिका उसके खिलाफ बमबारी कर सकता है.

ट्रंप यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है, और दोनों देशों के संबंध बेहद खराब हो चुके हैं.

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने रविवार को कहा था कि ईरान अमेरिका के साथ सीधे तौर पर कोई समझौता नहीं करेगा. ट्रंप ने ईरान के बढ़ते न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर चिंताएं जताते हुए पजशकियान को एक पत्र लिखा था. इस पत्र के जवाब में ईरान ने अमेरिका के साथ सीधे बातचीत से इनकार किया है.

America and Iran

हमारी अप्रत्यक्ष वार्ताएं भी असफल रही हैं: पजशकियान

ईरान के इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि ट्रंप और तेहरान के बीच तनाव और बढ़ सकता है. पजशकियान ने कहा कि दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत की संभावना को खारिज कर दिया गया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप अप्रत्यक्ष वार्ता के लिए तैयार होंगे या नहीं. 2018 में जब ट्रंप ने अमेरिका को ईरान के परमाणु समझौते से बाहर निकाल लिया था, तब से अब तक की गई अप्रत्यक्ष वार्ताएं भी सफल नहीं रही हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकी ने कई देशों की चिंता बढ़ाई

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बढ़ते तनाव के बीच, अमेरिका की धमकी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चिंतित कर दिया है. यदि अमेरिका ने बमबारी की, तो यह मध्य पूर्व में और वैश्विक स्तर पर एक गंभीर संकट पैदा कर सकता है.

यह भी पढ़िए: रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप और पुतिन के बीच बातचीत, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026