दुनिया

‘संभल जाओ डोनाल्ड ट्रंप!’ आसिम मुनीर पर US इंटेलिजेंस का ‘रेड फ्लैग’; डबल गेम खेल रहा है पाकिस्तान?

Asim Munir Donald Trump Relation: पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की लपटों को शांत करने के लिए पाकिस्तान इन दिनों ‘ग्लोबल ब्रोकर’ की भूमिका निभा रहा है. पाकिस्तान के सेना प्रमुख, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर, ट्रंप प्रशासन और ईरानी नेतृत्व के बीच मध्यस्थ बने हुए हैं. हाल ही में ट्रंप ने मुनीर को ‘ग्रेट फाइटर’ और ‘फेवरेट फील्ड मार्शल’ तक कह डाला. लेकिन, अमेरिका के लिए ‘शांतिदूत’ बने इस पाकिस्तानी जनरल का एक ऐसा ‘सीक्रेट अतीत’ सामने आया है, जिसने अमेरिकी खूफिया एजेंसियों और सुरक्षा विशेषज्ञों की रातों की नींद उड़ा दी है.

फॉक्स न्यूज (Fox News) की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आसिम मुनीर के ईरान की उन खूफिया एजेंसियों और खूंखार कमांडरों से बेहद गहरे और निजी रिश्ते रहे हैं, जिन्हें अमेरिका अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानता है. रिपोर्ट में डोनाल्ड ट्रंप को आगाह किया गया है. आइये जानें किसने क्या कहा?

क्या मुनीर खेल रहे हैं डबल गेम? (Donald Trump And Pakistan Army)

फॉक्स डिजिटल की रिपोर्ट के अनुसार, 2016 और 2017 में जब आसिम मुनीर पाकिस्तान के ‘डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री इंटेलिजेंस’ थे, तब उन्होंने ईरान के साथ मजबूत रिश्ते बनाने शुरू किए थे.

पाकिस्तानी सेना के रिटायर्ड जनरल अहमद सईद ने खुलासा किया है कि मुनीर के संबंध सिर्फ ईरानी राजनीतिक नेतृत्व से नहीं, बल्कि वहां की इंटेलिजेंस कम्युनिटी और सबसे खतरनाक माने जाने वाले ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) से भी रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ईरान की ‘वेपन कुंडली’: US इंटेलिजेंस का खुलासा, सुरक्षित है ‘महाविनाश’ का जखीरा

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मुनीर की ईरान के पूर्व कुद्स फोर्स कमांडर कासिम सुलेमानी (जिन्हें 2020 में अमेरिकी स्ट्राइक में मारा गया था) और कमांडर होसैन सलामी (2025 में इजरायली हमले में मारे गए) के साथ बहुत ‘करीबी दोस्ती’ थी. यही वजह है कि जब मुनीर हाल ही में ईरान पहुंचे, तो उन्हें पलकों पर बिठाया गया.

अमेरिकी थिंक-टैंक का अलर्ट (US intelligence Alert Donald Trump)

आसिम मुनीर का यही ‘ईरानी प्रेम’ अब अमेरिका में खतरे की घंटी बजा रहा है. ‘फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज’ के सीनियर फेलो बिल रोगियो (Bill Roggio) ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में डोनाल्ड ट्रंप को सख्त चेतावनी दी है. रोगियो ने कहा कि-

“ट्रंप को पाकिस्तानियों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं करना चाहिए. अफगानिस्तान में भी पाकिस्तान ने एक धोखेबाज ‘सहयोगी’ की भूमिका निभाई थी. दिखावा हमारा दोस्त होने का किया, लेकिन पीठ पीछे तालिबान का समर्थन किया. मुनीर के IRGC से रिश्ते ट्रंप प्रशासन के लिए एक बहुत बड़ा ‘रेड फ्लैग’ होने चाहिए.”

ट्रंप के ‘फेवरेट’ कैसे बन गए मुनीर?

इन चेतावनियों के बावजूद, ट्रंप और मुनीर के बीच सीधा संपर्क बना हुआ है. यह रिश्ता मई 2025 के भारत-पाकिस्तान संकट के दौरान शुरू हुआ था, जब मुनीर ने तनाव कम करने में अहम भूमिका निभाई थी. इसके बाद ही पाकिस्तान ने ट्रंप को ‘नोबेल शांति पुरस्कार’ के लिए नामित किया था.

अमेरिका के लिए भरोसा करने कितना सही? (How Right Is Munir For Donald Trump)

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच अगले दौर की ‘शांति वार्ता’ होने वाली है. इस पूरी कूटनीति की कमान पाकिस्तान की चुनी हुई नागरिक सरकार (इस्लामाबाद) के बजाय सैन्य मुख्यालय ‘रावलपिंडी’ से आसिम मुनीर संभाल रहे हैं. लेकिन, अमेरिका के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वह उस ब्रोकर पर आंख बंद करके भरोसा कर सकता है, जिसके ‘निजी और गहरे रिश्ते’ अमेरिका के सबसे बड़े दुश्मन के साथ रहे हैं?

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago