दुनिया

एलन मस्क ने 2018 के टेस्ला ट्वीट से निवेशकों को गुमराह नहीं किया, अमेरिकी जूरी ने सुनाया फैसला

America: इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला और माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के प्रमुख एलन मस्क को लेकर अमेरिका की एक जूरी ने अहम फैसला सुनाया है. अमेरिकी जूरी ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा है कि एलन मस्क ने 2018 में इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के बारे में एक प्रस्तावित समझौते को लेकर ट्वीट कर निवेशकों को गुमराह नहीं किया था.

एलन मस्क के ट्वीट से जुड़ा है मामला

अमेरिकी जूरी ने जिस मामले में फैसला सुनाया है वह मस्क के सात अगस्त 2018 को किए गए दो ट्वीट से संबंधित है. टेस्ला के मुखिया मस्क ने दोनों ट्वीट में कहा था कि उन्होंने टेस्ला को खरीदने के लिए पर्याप्त वित्त का इंतजाम कर लिया है. लेकिन इस सौदे को कभी अमल में नहीं लाया जा सका. इसके बाद मस्क पर टेस्ला के शेयर धारकों ने आरोप लगाते हुए मुकदमा कर दिया था कि उनके ट्वीट से उन्हें भारी नुकसान पहुंचा है.

तीन सप्ताह तक चली सुनवाई

तीन सप्ताह तक चले इस मुकदमे की सुनवाई के अंत में नौ सदस्यीय जूरी ने लगभग दो घंटे तक विचार-विमर्श करने के बाद अपना फैसला सुनाया और मस्क को इन आरोपों सोे बरी कर दिया. मस्क अदालती कार्यवाही के दौरान करीब आठ घंटे मौजूद रहे और अगस्त 2018 के अपने ट्वीट को लेकर बचाव में दलीलें दीं. एलन मस्क के लिए यह एक बड़ी जीत की तरह है.

फैसले के वक्त मौजूद नहीं थे मस्क

फैसला सुनाए जाने के वक्त एलन मस्क वहां मौजूद नहीं थे. हालांकि वह शुक्रवार को दलीलें खत्म किए जाने के दौरान अचानक वहां पहुंच गए थे. जूरी द्वारा फैसला सुनाए जाने के तुरंत बाद मस्क ने ट्वीट करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि, “भगवान का शुक्र है. आखिरकार न्याय की जीत हुई.”

एलन मस्क के वकील ने यह कहा

टेस्ला और माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के प्रमुख एलन मस्क के वकील एलेक्स स्पीरो ने न्यायाधीश मंडल से कहा, ‘‘2018 का ट्वीट ‘‘तकनीकी रूप से गलत’’ था, लेकिन इससे यह मतलब नहीं निकाला जा सकता है कि इससे किसी के साथ धोखा हुआ है.’’

इसे भी पढ़ें: PM मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ग्लोबल लीडर्स की इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति समेत 22 देशों के दिग्गज नेता उनसे पीछे

मस्क ने ट्वीट कर किया था 72 अरब डॉलर जुटाने का दावा

एलन मस्क ने अपने इस ट्वीट में इस बात का जिक्र किया था कि उन्होंने टेस्ला की खरीद के लिए 72 अरब डॉलर ‘‘धन जुटा लिया’’ है. ट्वीट के समय टेस्ला कंपनी उत्पादन संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी. इसके बाद, उन्होंने एक दूसरा ट्वीट भी किया था कि इस संबंध में सौदा जल्द ही होने वाला है, जबकि ऐसा कोई सौदा ही नहीं हुआ.

Rohit Rai

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

20 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

58 minutes ago