होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- Jaya Chahar (@jayab05)/Instagram
Deepak Chahar’s Wife Jaya Cheated: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर की पत्नी जया भारद्वाज से हैदराबाद के दो लोगों ने कथित तौर पर 10 लाख रुपये की ठगी की है. व्यवसाय करने के बहाने लिए गए पैसे वापस करने से इनकार करने पर चाहर परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. दीपक के पिता लोकेंद्र चाहर ने आगरा के हरि पर्वत थाने में FIR दर्ज कराई है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जब चाहर परिवार ने उनसे पैसे वापस करने के लिए कहा, तो उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी दी. एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में आरोपी दो व्यक्ति ध्रुव पारीक और कमलेश पारीक हैं. उनमें से एक कथित तौर पर हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) का एक अधिकारी भी था. आरोपियों ने 7 अक्टूबर 2022 को जया से पैसे लिए और अभी तक पैसे वापस नहीं किए हैं.
दीपक-जया की लव स्टोरी बेहद खास
दीपक और जया ने पिछले साल आगरा में शादी की थी. भारतीय तेज गेंदबाज आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं. उन्होंने स्टेडियम के स्टैंड में आईपीएल 2021 के एक मैच के दौरान जया को प्रपोज किया था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. चाहर अब टीम इंडिया में वापसी करना चाह रहे हैं. पीठ की चोट के कारण आईपीएल 2022 से बाहर होने के बाद, चाहर ने अपनी लय खो दी है. यहां तक कि जब उन्होंने भारत में वापसी की, तब भी वह अपने सर्वश्रेष्ठ से कोसों दूर दिख रहे थे. मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और उमरन मालिल की अच्छी गेंदबाजी के साथ वापसी करना अब और भी मुश्किल नजर आ रहा है.
दीपक चाहर भारतीय टीम से बाहर चल रहे
बता दें कि दीपक चाहर आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं. उन्होंने आईपीएल 2022 के ऑक्शन में चेन्नई ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, वो चोट के कारण आईपीएल नहीं खेल पाए थे. उन्होंने पिछले साल अगस्त में टीम इंडिया में वापसी की थी. लेकिन, इसके बाद लगातार चोट के कारण टीम से ज्यादातर वक्त बाहर ही चल रहे. चाहर ने पिछला इंटरनेशनल मैच बांग्लादेश के खिलाफ दिसंबर 2022 में खेला था.
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…
Andaman Cellular Jail Freedom Fighters: डॉ. दिनेश शर्मा ने अंडमान और लखनऊ के ऐतिहासिक संबंधों…
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…