सुकन्या समृद्धि योजना
Rule Change: बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना बेहतरीन स्कीम में से एक है. इस स्कीम के तहत आप बेटी के नाम पर लॉन्ग टर्म के लिए निवेश किया जाता है जिसका फायदा बेटी की हायर एजुकेशन या शादी में लिया जा सकता है. इस स्कीम में निवेश करने पर बेटी की जरूरत के लिए बड़ा फंड बनाया जा सकता है.
इस बीच अब सरकार ने इस स्कीम से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. इस स्कीम में अब बेटी का अकाउंट अब कानूनी अभिभावक ही ऑपरेट कर सकते हैं. ऐसा न होने पर ये खाता बंद किया जा सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में.
नरेंद्र मोदी सरकार ने बेटियों के भविष्य को ध्यान में रखने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत साल 2015 में की थी. इस सरकारी योजना में महज 250 रुपये से अकाउंट खुलवाया जा सकता है. इसपर सरकार की ओर से ब्याद भी जोरदार दिया जा रहा है जो कि 8.2% है. ये एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट प्लान है जो बेटियों को करोड़पति बनाने के लिए है.
बेटी की भविष्य के लिए इस स्कीम किए गए बदलाव की बात करें तो खासतौर पर ऐसे सुकन्या अकाउंट पर लागू किया जाएगा जो नेशनल स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स (NSS) के तहत खोले गए हैं. नए नियम के मुताबिक, अगर किसी बेटी का SSY Account ऐसे व्यक्ति के द्वारा खोला गया है, जो कि उसका कानूनी अभिभावक नहीं है तो फिर उसे ये खाता अब नेचुरल पैरेंट्स या Legal Guardian को ट्रांसफर करना होगा. ऐसे न करने पर इस उकाउंट को बंद कर दिया जाएगा. स्कीम में ये चेंज 1 अक्टूबर 2024 से लागू हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: कितने तरह के होते हैं QR Code, कैसे करता है काम? यहां जानें इससे जुड़ी ये दिलचस्प बातें
सुकन्या समृद्धि योजना के इतना फेमस होने का कारण इस योजना में निवेश पर मिलने वाला ब्याज भी है. जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के लिए इस स्कीम पर 8.2 फीसदी का शानदार ब्याज मिल रहा है. जैसा कि बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट प्लान है जो 21 साल की होने पर आपकी बेटी को लखपति बना सकता है.
इसका कैलकुलेशन देखें तो अगर आप 5 साल की उम्र में बेटी के नाम से SSY Account खुलवाते हैं और इसमें सालाना 1.5 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो फिर जब आपकी बेटी की उम्र 21 साल होगी, तो उसके अकाउंट में 69 लाख रुपये से ज्यादा की रकम इकट्ठा हो चुकी होगी.
सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के लिए भारतीय निवासी और बालिका के माता-पिता या कानूनी अभिभावक होना आवश्यक है. 10 साल तक की बिटिया के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर सकते हैं. आप बेटी के जन्म से लेकर 10 साल की आयु तक एसएसवाई अकाउंट ओपन कर सकते हैं. इस योजना में अधिकतम 2 लड़कियों के लिए अकाउंट खोल सकते हैं. वहीं अगर जुड़वा बेटियां हैं तो तीन के लिए एसएसवाई अकाउंट खोला जा सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…