Bharat Express DD Free Dish

इजरायल के हमलों पर भड़के पाक रक्षा मंत्री, कहा-हमने 5 गुना भारत को…अरब देश हमसे सीखें

गाजा और कतर पर इजरायल के हालिया हमलों को लेकर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

Khawaja Asif: हमले के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की गीदड़भभकी

गाजा और कतर पर इजरायल के हालिया हमलों को लेकर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. एक टीवी चैनल पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि गाजा में जो हो रहा है, वो जुल्म की हद है. उन्होंने इजरायल पर मुस्लिम देशों को निशाना बनाने का आरोप लगाया और कहा कि अब वक्त आ गया है कि मुस्लिम दुनिया एकजुट हो.

ख्वाजा की गीदड़भभकी

ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने कतर पर हुए इजरायली हमले को चेतावनी करार दिया. उन्होंने कहा कि इजरायल सिर्फ गाजा तक सीमित नहीं रहेगा अब उसके निशाने पर दूसरे अरब देश भी हैं. कतर पर हमला इस बात का संकेत है कि इजरायल के हौसले बढ़ चुके हैं.

आसिफ का दाव

इस बातचीत में उन्होंने (Khawaja Asif) भारत का भी जिक्र किया. आसिफ ने दावा किया कि पाकिस्तान ने भारत जैसे पांच गुना बड़े देश को हराया है. उन्होंने कहा कि अरब देशों को पाकिस्तान की सेना से सीख लेनी चाहिए और अमेरिकी सुरक्षा पर निर्भरता छोड़कर खुद मजबूत होना चाहिए. उन्होंने कहा,

“गाजा की हालत देखकर दिल रोता है. इजरायल ने उसे तबाह कर दिया है और अब कतर जैसे देशों को भी निशाना बना रहा है. मुस्लिम देशों को अब एकजुट होकर जवाब देना होगा.”

इजरायल ने दुनिया को चौंकाया

कतर पर इजरायल के हमले ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है. कतर में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है और उसे अरब में अमेरिका का अहम सहयोगी माना जाता है. ऐसे में वहां हमला होना अप्रत्याशित था.

इसे भी पढ़ें-Bihar News: बिहार चुनाव की तैयारी तेज, महागठबंधन का जल्द जारी होगा घोषणा पत्र

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब पूरे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ा हुआ है. उन्होंने मुस्लिम देशों से अपील की कि अब सिर्फ बयानबाजी नहीं ठोस कदम उठाने का वक्त है. उनका कहना है कि अगर अरब देश एकजुट हो जाएं तो इजरायल को जवाब दिया जा सकता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read