दुनिया

US Shooting: अमेरिका में फिर हुई गोलीबारी, लास वेगास के नेवादा विश्वविद्यालय में हमलावर ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन की मौत

US Shooting: अमेरिका में लास वेगास में स्थित नेवादा विश्वविद्यालय के परिसर में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने एक्स पर पोस्ट करते हुए घटना के बारे में जानकारी दी है. घटनास्थल पर तीन लोग मृत पाए गए और एक घायल हो गया. हालांकि, घटना में संदिग्ध हमलावर की मौत हो चुकी है. वहीं एक घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हमले का कारण स्पष्ट नहीं

संदिग्ध हमलावर द्वारा इस तरह की घटना के पीछे क्या मकसद था यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. लास वेगास में अधिकारी अभी भी गोलीबारी के बाद नेवादा विश्वविद्यालय परिसर में इमारतों को खाली करा रहे थे. पुलिस ने नागरिकों से हमला वाले क्षेत्र से दूर रहने के लिए कहा है. वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, वे लास वेगास की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

क्या कहा प्रत्यक्षदर्शी ने

एक प्रत्यक्षदर्शी छात्र के मुताबिक, “मैं बाहर बैठा था, मैं बस नाश्ता कर रहा था. मैंने तीन तेज आवाजें सुनीं और मुझे लगा, ओह, यह क्या था? इसके बाद पुलिस आई, फिर मैं अंदर भाग गया. दो मिनट के बाद, और गोलियां चलीं. मैं बेसमेंट में भाग गया, और मैं वहां 20 लोगों के साथ था,” छात्र ने आगे कहा, “मैं बस बहुत सारी शॉट्स सुन रहा था.”

इसे भी पढ़ें: PM Modi की दोस्त ने चीन को दिया बड़ा झटका, BRI प्रोजेक्ट को कहा- बाय बाय

अब कोई खतरा नहीं

पुलिस ने कहा कि गोलीबारी से यूनिवर्सिटी परिसर में मौजूद छात्र सहम गए थे. हालात के देखते हुए पुलिस ने कई छात्रों को अपनी गाड़ियों से परिसर से बाहर निकाला है. वहीं पुलिस ने गोलीबारी से प्रभावित लोगों के लिए एक हॉटलाइन भी स्थापित की है. इसके साथ ही यह भी बताया है कि अब कोई खतरा नहीं है. हालांकि, पुलिस अभी भी किसी खतरे को देखते हुए अलर्ट है.

Rohit Rai

Recent Posts

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

1 hour ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

1 hour ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

1 hour ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

2 hours ago

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

2 hours ago