देश

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, बर्फीली हवाओं से गिरेगा पारा, जानें कब से बढ़ेगी ठिठुरन

Delhi NCR weather: साल का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा और दिल्ली एनसीआर के लोगों की अभी तक ठंड से राहत है, लेकिन अब से कुछ दिन बाद के लिए कंपकंपाती ठंड के लिए तैयार हो जाएगी. क्योंकि पहाड़ी इलाकों से बर्फीली हवाओं का दिल्ली की तरफ आना शुरू हो गया है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते अब पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होने लगी है. जिसका असर पूरे उत्तर भारत पर देखने को मिलेगा. आने वाले समय में तापमान 2 से 3 डिग्री और गिरेगा, जिससे कड़ाके की ठंड होना शुरू हो जाएगी. दिल्ली एनसीआर के साथ यूपी, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

वेस्टर्न डिस्टरबेंस की सक्रियता से 11 से 13 दिसंबर के बीच पहाड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर, लेह लद्दाख और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार हैं. वहीं हिमाचल प्रदेश में हिमपात के आसार हैं.

सुबह शाम की बढ़ जाएगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल न्यूनतम तापमान में ही गिरवट दर्ज की जाएगी. दिन के समय में धूप खिलेगी और तापमान भी ज्यादा कम नहीं होगा. हालांकि सुबह और शाम के समय में कंपकंपाती ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी. ऐसे में लोगों सुबह और शाम के समय में ठंड से बचना होगा. क्योंकि बर्फीली हवाओं का असर देखने को मिलेगा. अगर दिल्ली के प्रदूषण की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है.

एक मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों के तापमान में भी दो तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है. अगर तीसरे और हफ्ते में बारिश होगी तो अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी. पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में ठंड बढ़ेगी।

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

11 minutes ago

उम्मीदों से कम रहे गोल्ड, फिर भी इतिहास रच गया भारत! जानिए एशियाई खेलों का पूरा हाल

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…

14 minutes ago

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

2 hours ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

2 hours ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

2 hours ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

3 hours ago