देश

“आग लगेगी तो आएंगे कई घर जद में…”, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कह दी बड़ी बात

Sukhdev Singh Gogamedi Murder case: राजस्थान में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद से बवाल मचा हुआ है. वहीं बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर हैं. इसके अलावा प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का भी इस पर रिएक्शन सामने आया है. बलकौर सिंह के अपने बेटे की हत्या के 556 दिनों के बाद भी इंसाफ होने का इंतजार कर रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने सुखदेव सिंह की हत्या के बाद गैंग्सटरों और सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर कहा कि ‘लगेगी आग तो आएंगे घर कई जद में, यहां पे सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है’.

उन्होंने आगे कहा कि सिद्धू की हत्या के बाद गैंग्सटरों पर कोई रोक नहीं है. जब तक सरकारें गैंगस्टरों को लाड़-प्यार, समर्थन और महिमामंडन करती रहेंगी, तब तक और अधिक परिवारों को नुकसान उठाना पड़ेगा. बलकौर सिंह ने कहा- मेरी लड़ाई केवल मूसेवाला को न्याय तक नहीं, बल्कि गैग्सटों और सरकार के गठजोड़ को तोड़ने तक की है.

राजपूत ऑफ इंडिया ने पोस्ट किया था शेयर

दरअसल मूसेवाले के पिता बलकौर सिंह ने एक राजपूत ऑफ इंडिया के सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए ये बातें कही हैं. राजपूत ऑफ इंडिया ने अपने पोस्ट में लिखा था कि जानना चाहेंगे कि ये अपराधी बेखौफ क्यों है? क्योंकि हम जातियों में बंटे हुए है. जब इसी रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला को मरवाया तो हम बोले कि लारेंस बिश्नोई गैंग देशभक्त है, खालिस्तानियों का सफाया कर रही है. जब राजू ठेहट को मारा तब बोले कि अपराधियों को मारा है क्या गलत किया? अब इनके हाथ इतने खुल गए हैं कि खुले आम सामाजिक कार्यकर्ता और राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी. अब भी प्रशासन पर मिलकर दबाव नहीं बनाया तो ऐसे ही जाट और राजपूत की लड़ाई का फायदा उठाकर दोनों समाज के नेताओं को शांत कर दिया जाएगा. समय रहते जाग जाइए.

बलकौर सिंह ने इसी पोस्ट का हवाला देते हुए गैंग्सटरों और सरकार पर निशाना साधा है. बता दें कि सिद्धू मूसेवाले की हत्या को 556 दिन हो गए हैं. बिश्वोई ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी ली थी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

10 minutes ago

उम्मीदों से कम रहे गोल्ड, फिर भी इतिहास रच गया भारत! जानिए एशियाई खेलों का पूरा हाल

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…

13 minutes ago

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

2 hours ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

2 hours ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

2 hours ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

2 hours ago