उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: हरदोई में भीषण सड़क हादसा, ऑटो को तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के हरदोई में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा (Accident) हुआ. यहां यात्रियों से भरी ऑटो और डंपर की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा, कई लोग घायल भी हुए हैं.

Accident में 6 लोगों की मौत

मामला हरदोई के थाना कासिमपुर क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि कासिमपुर क्षेत्र में एक ऑटो रिक्शा यात्रियों को लेकर जा रहा था. तभी सामने से आ रहे एक डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी. हादसा इतना दर्दनाक था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे (Accident) के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. इसके साथ ही पुलिस ने सड़क हादसे का शिकार हुए ऑटो को रास्ते से हटाया और सड़क पर लगे जाम को भी खुलवाया. फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त कर रही है.

बस में आग लगने से 5 यात्रियों की मौत

इससे पहले, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे (Accident) में पांच यात्रियों की बस में जलकर मौत हो गई. डबल डेकर बस पटना से दिल्ली आ रही थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें- लखनऊ के किसान पथ पर चलती बस में लगी आग, दो बच्चों समेत 5 यात्रियों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

मामला मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के किसान पथ का है. बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पटना से दिल्ली जा रही थी, तभी लखनऊ के किसान पथ पर पहुंचते ही बस में अचानक आग लग गई. बस में कई यात्री सवार थे और धुआं भरने के बाद अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, इसमें पांच यात्रियों की जान चली गई. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

3 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago