दुनिया

बिजली गुल..उड़ानें रद्द: अमेरिका में कोहराम! डोनाल्ड ट्रंप ने 17 प्रांतों में लगाई इमरजेंसी

US Winter Storm: दुनिया भर में सुपरपावर के नाम से पहचान बना चुके अमेरिका की रफ्तार पर कुदरत ने ब्रेक लगा दिया है. एक तरफ हाड़ कंपा देने वाली ठंड है तो वहीं दूसरी तरफ आसमान से बरसती सफेद आपत यानी बर्फ ने पूरे देश में हाहाकार मचा दिया है. हालात कुछ ऐसे हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आनन-फानन में 17 राज्यों में आपातकाल की घोषणा करनी पड़ी. कुदरत का ये कहर इस बात का सबूत है कि अमेरिका इस समय पिछले कई दशकों में आए सबसे खतरनाक और भीषण बर्फीले तूफान का सामना कर रहा है.

आसमान में लगा जाम, जमीन पर कोहराम

देश में छाए इस विंटर स्टॉर्म का सबसे ज्या असर अमेरिका के हवाई सफर पर पड़ता दिखाी दे रहा है. एक वेबसाइट के मुताबिक शनिवार और रविवार को कुल 13,000 से ज्यादा उड़ाने रद्द की जा चुकी हैं. इसी वजह से हजारों यात्री हवाई अड्डों पर फंसे हैं और कई शहरों के रनवे ही बर्फ की चादर से ढक गए हैं. ओक्लाहोमा सिटी जैसे बड़े शहरों के इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स ने तो पूरी तरह सरेंडर कर दिया है, वहां से न तो कोई फ्लाइट उड़ पा रही है और न ही लैंड कर रही है.

अंधेरे में डूबे लाखों घर

तूफान की तेजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टेक्सास से लेकर लुइसियाना तक बिजली का ग्रिड फेल हो गया है. करीब 1,20,000 घरों की बिजली गुल है. टेक्सास के कई इलाकों में भारी बर्फबारी की वजह से विशालकाय पेड़ टूटकर बिजली की लाइनों पर गिर गए हैं, जिससे पूरा का पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है.

कड़ाके की ठंड में बिना हीटर के रहना लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है. प्रशासन ने लोगों से साफ कह दिया है कि अगर जिंदा रहना है, तो घरों के अंदर ही रहें और बाहर निकलने की हिमाकत न करें.

ये भी पढ़ें- कनाडा-चीन नजदीकी पर ट्रंप का गुस्सा, दी 100% टैरिफ की धमकी

ट्रंप का ‘इमरजेंसी एक्शन’, राहत कार्य जारी

राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा 17 राज्यों में आपातकाल लगाए जाने के बाद अब फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (FEMA) ने कमान संभाल ली है. गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम खुद इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रही हैं. आपदा राहत टीमों को मैदान में उतार दिया गया है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राहत इतनी जल्दी नहीं मिलने वाली.

राष्ट्रीय मौसम सेवा (NWS) ने चेतावनी दी है कि बर्फ बहुत धीरे-धीरे पिघलेगी, जिसका मतलब है कि सड़कों से बर्फ हटाने और बिजली सप्लाई बहाल करने में कई दिन लग सकते हैं. फिलहाल, अमेरिका की 40 फीसदी आबादी यानी लगभग 14 करोड़ लोग इस बर्फीले ‘लॉकडाउन’ में कैद हैं और कुदरत के इस कहर के शांत होने का इंतजार कर रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

18 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

26 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

59 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago