Bharat Express DD Free Dish

कनाडा-चीन नजदीकी पर ट्रंप का गुस्सा, दी 100% टैरिफ की धमकी

Trump threatens Canada: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को चीन से बढ़ती नजदीकी पर चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि अगर कनाडा चीन के साथ व्यापार समझौता करता है तो अमेरिका तुरंत कैनेडियन सामान पर 100% टैरिफ लगाएगा.

Trump threatens Canada: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को चीन के साथ बढ़ती दोस्ती पर कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अगर कनाडा चीन को अमेरिका तक माल पहुंचाने का रास्ता बनाने की कोशिश करता है तो यह बहुत बड़ी भूल होगी. ट्रंप ने कहा कि चीन कनाडा को पूरी तरह अपने कब्जे में ले लेगा और उसका व्यापार, समाज और जीवनशैली सब खत्म हो जाएगा.

टैरिफ लगाने की धमकी

ट्रंप ने साफ कहा कि अगर कनाडा चीन के साथ कोई समझौता करता है तो अमेरिका में आने वाले हर कैनेडियन सामान पर तुरंत 100% टैरिफ लगाया जाएगा. यानी कनाडा से आने वाले उत्पादों की कीमतें दोगुनी हो जाएंगी.

कनाडा का क्या कहना है?

ट्रंप की धमकी पर कनाडा ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. हाल ही में कनाडा ने बताया था कि कार्नी की चीन यात्रा के बाद बीजिंग के साथ एक प्रारंभिक व्यापार समझौता हुआ है. इस समझौते के तहत कनाडाई कृषि उत्पादों पर शुल्क घटाने के बदले चीन अपने इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैरिफ में राहत देगा.

ट्रंप का कनाडा पर बड़ा आरोप

ट्रंप ने कनाडा पर आरोप लगाया कि उसने ग्रीनलैंड पर प्रस्तावित ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा प्रणाली का विरोध किया है. उनका कहना है कि यह सिस्टम कनाडा की सुरक्षा के लिए था लेकिन ओटावा ने इसके खिलाफ जाकर चीन के साथ व्यापार बढ़ाने का रास्ता चुना. ट्रंप ने कहा कि कनाडा ने चीन के पक्ष में वोट किया है, जो जल्द ही उसे आर्थिक रूप से निगल जाएगा.

कार्नी की बीजिंग यात्रा ने बढ़ाई ट्रंप की नाराजगी

ट्रंप की नाराजगी कार्नी की हालिया बीजिंग यात्रा के बाद और बढ़ गई. इस दौरे में कार्नी ने चीन के साथ आर्थिक रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश की. चीन अमेरिका के बाद कनाडा का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है. दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर कार्नी ने अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगियों की आलोचना भी की थी.

कनाडा ने नहीं माने ट्रंप की बातें

ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही अमेरिका और कनाडा के बीच तनाव बढ़ता गया है. कार्नी ने ट्रंप के शुरुआती कार्यकाल में लगाए गए टैरिफ का विरोध किया था और कनाडा को 51वां अमेरिकी राज्य बनाने की ट्रंप की अपील को भी खारिज कर दिया था.

ये भी पढ़ें-“चीन तुम्हें जिंदा खा जाएगा…”: कनाडा को ट्रंप ने दी धमकी, बोले- CHINA के लिए ड्रॉप ऑफ पोर्ट बने तो बर्बाद कर देंगे व्यापार

निमंत्रण लिया वापस

तनाव के बीच ट्रंप ने कनाडा को अपने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का निमंत्रण भी वापस ले लिया. माना जा रहा है कि यह कदम कार्नी की दावोस में की गई टिप्पणियों का जवाब था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read