चीन के तियानजिन में आयोजित हुए एससीओ समिट में दुनिया भर के कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने शिरकत की. चीन पहुंचे रूस के राष्ट्रपति पुतिन (Vladimir Putin) ने दुनिया भर के तमाम देशों पर अमेरिका की तरफ से लगाए जा रहे टैरिफ को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने ट्रंप को नसीहत देते हुए कहा कि “आप भारत या चीन से इस तरह से बात नहीं कर सकते हैं.”
राष्ट्रपति पुतिन ने डिप्लोमेसी के शिष्टाचार को सिखाते हुए ट्रंप से कहा कि टैरिफ और प्रतिबंधों के जरिए भारत और चीन पर दबाव बनाने की कोशिश न करें. इस बहुपक्षीय दुनिया में अब किसी की धौंस नहीं चलनी चाहिए. सभी के पास बराबरी के अधिकार होने चाहिए.”
बता दें कि एससीओ समिट और उसके बाद बीजिंग में सैन्य परेड में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने मीडिया को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब बहुत ही शालीनता और तसल्ली से दिए. पुतिन ने ट्रंप प्रशासन पर आरोप लगाया कि एशिया की दो सबसे बड़ी महाशक्तियों को कमजोर करने के लिए आर्थिक दवाब का इस्तेमाल किया जा रहा है.
पुतिन (Vladimir Putin) ने भारत और चीन को साझेदार बताते हुए कहा कि “अमेरिकी टैरिफ सिस्टम से इन देशों के नेतृत्व को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. दुनिया में भारत जैसे देश हैं, जिनकी आबादी 1.5 अरब है, चीन की अर्थव्यवस्था काफी शक्तिशाली है, इन देशों की अपनी घरेलू राजनीति है.”
पुतिन ने चीन से अमेरिकी राष्ट्रपति को नसीहत देते हुए कहा कि “इस बहुपक्षीय दुनिया में किसी की धौंस नहीं चलनी चाहिए. इसके बारे में कोई बात नहीं कर रहा, ना ही ब्रिक्स में और ना ही एससीओ में. इस बहुपक्षीय दुनिया में सभी के पास बराबरी के अधिकार होने चाहिए”
बता दें कि पुतिन की ये टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका ने भारत पर रूस से तेल खरीदने के चलते 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है और चीन अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध में उलझा हुआ है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Hemant Soren: बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले…
सुप्रीम कोर्ट में केस ट्रांसफर पर कलह शुरू हो गई. सुनवाई से ठीक पहले लिस्ट…
Delhi High Court womens safety cab aggregator notice: दिल्ली हाईकोर्ट ने ऐप आधारित कैब में…
Brij Bhushan Sharan Singh: बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अखिलेश के बिना सब सूना…
PM Modi Cabinet Decisions: पीएम मोदी मंत्रिमंडल ने बुधवार को एक अहम बैठक कर 3…
पाली में बच्चों को लेने जा रही एक निजी स्कूल बस में अचानक सांप घुसने…