Bharat Express DD Free Dish

ट्रंप की दादागिरी अब नहीं चलेगी! पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति को चीन की धरती से जमकर लताड़ा, बोले- भारत से आप इस तरह…

पुतिन (Vladimir Putin) ने भारत और चीन को साझेदार बताते हुए कहा कि “अमेरिकी टैरिफ सिस्टम से इन देशों के नेतृत्व को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है.

Vladimir Putin

चीन के तियानजिन में आयोजित हुए एससीओ समिट में दुनिया भर के कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने शिरकत की. चीन पहुंचे रूस के राष्ट्रपति पुतिन (Vladimir Putin) ने दुनिया भर के तमाम देशों पर अमेरिका की तरफ से लगाए जा रहे टैरिफ को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने ट्रंप को नसीहत देते हुए कहा कि “आप भारत या चीन से इस तरह से बात नहीं कर सकते हैं.”

Vladimir Putin ने ट्रंप बोला हमला

राष्ट्रपति पुतिन ने डिप्लोमेसी के शिष्टाचार को सिखाते हुए ट्रंप से कहा कि टैरिफ और प्रतिबंधों के जरिए भारत और चीन पर दबाव बनाने की कोशिश न करें. इस बहुपक्षीय दुनिया में अब किसी की धौंस नहीं चलनी चाहिए. सभी के पास बराबरी के अधिकार होने चाहिए.”

बता दें कि एससीओ समिट और उसके बाद बीजिंग में सैन्य परेड में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने मीडिया को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब बहुत ही शालीनता और तसल्ली से दिए. पुतिन ने ट्रंप प्रशासन पर आरोप लगाया कि एशिया की दो सबसे बड़ी महाशक्तियों को कमजोर करने के लिए आर्थिक दवाब का इस्तेमाल किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- “…तो हम इस गेम को हार जाएंगे”, ट्रंप के सबसे पक्के दोस्त ने भी टैरिफ पर नहीं दिया साथ, जमकर सुनाई खरी-खोटी, भारत के लिए कही ये बात

पुतिन (Vladimir Putin) ने भारत और चीन को साझेदार बताते हुए कहा कि “अमेरिकी टैरिफ सिस्टम से इन देशों के नेतृत्व को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. दुनिया में भारत जैसे देश हैं, जिनकी आबादी 1.5 अरब है, चीन की अर्थव्यवस्था काफी शक्तिशाली है, इन देशों की अपनी घरेलू राजनीति है.”

ट्रंप को पुतिन ने दी नसीहत

पुतिन ने चीन से अमेरिकी राष्ट्रपति को नसीहत देते हुए कहा कि “इस बहुपक्षीय दुनिया में किसी की धौंस नहीं चलनी चाहिए. इसके बारे में कोई बात नहीं कर रहा, ना ही ब्रिक्स में और ना ही एससीओ में. इस बहुपक्षीय दुनिया में सभी के पास बराबरी के अधिकार होने चाहिए”

बता दें कि पुतिन की ये टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका ने भारत पर रूस से तेल खरीदने के चलते 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है और चीन अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध में उलझा हुआ है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read