Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

शशि थरूर के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस से की मुलाकात

थरूर ने बैठक के बाद एक्स पर लिखा, “आज वाशिंगटन डीसी में हमारे प्रतिनिधिमंडल के साथ उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस के साथ शानदार बैठक हुई.

Shashi Tharoor

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने उपराष्ट्रपति वेंस से की मुलाकात.

All Party Delegation: शशि थरूर (Shashi Tharoor) के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को वाशिंगटन में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस के साथ एक बैठक की, जिसमें उन्हें ‘ऑपरेशन सिंदूर’, भारत द्वारा सामना किए जा रहे आतंकवाद और क्षेत्रीय सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई.

अमेरिका में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “डॉ. शशि थरूर (Shashi Tharoor) के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आज सुबह उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस से मुलाकात की. बातचीत में आतंकवाद विरोधी क्षेत्र में सहयोग सहित भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने पर फोकस किया गया.”

Shashi Tharoor ने एक्स पर किया पोस्ट

थरूर ने बैठक के बाद एक्स पर लिखा, “आज वाशिंगटन डीसी में हमारे प्रतिनिधिमंडल के साथ उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस के साथ शानदार बैठक हुई. हमने आतंकवाद विरोधी प्रयासों से लेकर तकनीकी सहयोग बढ़ाने तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा की. भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए यह वास्तव में रचनात्मक और उत्पादक आदान-प्रदान था.”

हमले के दौरान भारत में थे जेडी वेंस

जब पहलगाम में 22 अप्रैल को जघन्य आतंकवादी हमला हुआ, तब वेंस भारत दौरे पर थे. समर्थन और एकजुटता के एक मजबूत संदेश में अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की थी और कहा था कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त लड़ाई में “सभी प्रकार की सहायता” प्रदान करने के लिए तैयार है.

उन्होंने एक्स पर लिखा था, “उषा और मैं भारत के पहलगाम में हुए विनाशकारी आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं. पिछले कुछ दिनों में, हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से अभिभूत हैं. इस भयावह हमले में हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं.” इससे पहले दिन में थरूर ने विदेश संबंध परिषद में राजदूत केन जस्टर के साथ आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई पर बात की.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: भारतीय वायुसेना के 4 दिन के हमलों से पंगु हो गई पाकिस्तान की वायुसेना, 5 साल पीछे खिसकी

प्रतिनिधिमंडल में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की शांभवी चौधरी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरफराज अहमद, शिवसेना के मिलिंद मुरली देवड़ा, भाजपा के भुवनेश्वर कलिता और तेजस्वी सूर्या, तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी तेलुगू देशम पार्टी के जी.एम. हरीश बालयोगी शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital