Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

UP News: ब्लैकमेल से परेशान महिला ने सेक्स के दौरान ही कर दी व्यक्ति की हत्या

बरेली में एक महिला ने कथित तौर पर एक व्यक्ति की सेक्स दौरान गला घोंटकर हत्या कर दी. महिला ने पुलिस को बताया कि इकबाल उसे यौन संबंध के लिए ब्लैकमेल कर रहा था और उसके पास कोई विकल्प नहीं बचा था.

प्रतिकात्मक फोटो.

उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareli) में एक महिला ने कथित तौर पर एक व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या कर दी. महिला ने पुलिस को बताया कि इकबाल उसे यौन संबंध के लिए ब्लैकमेल कर रहा था और उसके पास कोई विकल्प नहीं बचा था. इकबाल का शव उसके घर के पास पाए जाने के दो दिन बाद पुलिस ने 32 वर्षीय महिला को कल (2 फरवरी) हत्या के मामले में गिरफ्तार किया.

महिला ने पुलिस को बताया कि इकबाल एक जरी जरदोजी कारीगर था जो उसके गांव में घरों में आता-जाता था. इस तरह वे एक-दूसरे से परिचित हुए और एक-दूसरे से नंबर शेयर किया. वे अक्सर फोन पर बात करते थे. एक दिन, इकबाल ने उसे अपने घर आने के लिए कहा. महिला ने कहा है कि इकबाल ने उसे उसके साथ अंतरंग होने के लिए मजबूर किया. जब उसने उसे चेतावनी दी कि वह अपने पति को बता देगी, तो इकबाल ने उससे कहा कि उसके पास कॉल रिकॉर्डिंग है और वह उसके घर को बर्बाद कर देगा.

कई बार शारीरिक संबंध बनाए

पुलिस के बयान के अनुसार, महिला ने कहा, “मेरे छोटे बच्चे हैं इसलिए मैंने यह सब सहन किया. उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया. मैं इससे तंग आ चुकी थी. बुधवार को इकबाल अपनी पत्नी को उसके माता-पिता के घर छोड़ने गया था. जब वह वापस आ रहा था, तब मैंने उससे बात की और कहा कि मैं उससे मिलना चाहती हूं.” इकबाल ने महिला को उसके पति को सुलाने के लिए दो गोलियां दीं. उसने कहा, “रात करीब 8 बजे मैंने अपने पति को चाय दी. मैंने उसके कप में गोलियां डाल दी थीं.

इसके तुरंत बाद वह अपना फोन ब्राउज करते हुए सो गया. रात करीब 11.40 बजे मैंने इकबाल से फोन पर बात की और उसने मुझे आने के लिए कहा. उसने कहा कि वह घर पर अकेला है.” महिला ने पुलिस को बताया कि वह इकबाल की ब्लैकमेलिंग से तंग आ चुकी थी.

मैं मर जाऊंगी या फिर उसे मार डालूंगी

पुलिस के बयान के अनुसार, उसने कहा, “उसके घर जाते समय मैंने सोचा कि या तो मैं मर जाऊंगी या फिर उसे मार डालूंगी. हम एक-दूसरे से बात कर रहे थे, तभी वह मेरे साथ अंतरंग होने लगा. मैंने उसके हाथ अलग किए और उसकी छाती पर बैठ गई. फिर मैंने एक हाथ उसके मुंह पर रखा और दूसरे हाथ से उसका गला घोंट दिया. जब मुझे यकीन हो गया कि वह मर चुका है, तो मैंने उसके शव को सीढ़ियों तक घसीटा और घर लौट आई. मैं इकबाल से बहुत परेशान थी. मेरे पास कोई और विकल्प नहीं था, क्योंकि मैं अपने परिवार की रक्षा करना चाहती थी.”


ये भी पढ़ें: दिल्ली में AAP की ऐतिहासिक जीत का दावा, केजरीवाल बोले– 55 सीटें पक्की, जोर का धक्का लगा तो 60


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026

Latest