मनोरंजन

राज शांडिल्य ने अक्षय कुमार की ‘हेरा फेरी 3’ बनाने की रिक्वेस्ट को ठुकराया, कहा- तब तक नहीं बनाऊंगा जब तक…

प्रसिद्ध फिल्ममेकर राज शांडिल्य इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘Vicky Vidya Ka Woh Wala Video’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. हाल ही में एक प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि अक्षय कुमार उनके साथ काम करना चाहते हैं. इसके साथ ही राज को ‘हेरा फेरी 3’ के निर्देशन के लिए भी अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे करने से इंकार कर दिया.

‘हेरा फेरी 3’ की कहानी नहीं आई समझ

राज शांडिल्य ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए बताया कि ‘हेरा फेरी 3’ की कहानी उन्हें समझ नहीं आई. इस वजह से उन्होंने इसे कुछ और सालों के लिए टालने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा, “फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने मुझे फोन किया और कहा कि मैं भारत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को डायरेक्ट करूं. लेकिन मुझे कहानी ही समझ नहीं आई. मैंने सोचा कि जब हम इतने साल इंतजार कर सकते हैं, तो पार्ट 3 के लिए कुछ और समय इंतजार किया जा सकता है.”

इसके बाद अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी ने भी राज को फोन कर ‘हेरा फेरी 3’ डायरेक्ट करने की रिक्वेस्ट की. लेकिन राज ने उन्हें स्पष्ट रूप से कहा कि वह तब तक इस फिल्म को हाथ नहीं लगाएंगे, जब तक उन्हें एक दमदार स्क्रिप्ट और कॉन्सेप्ट नहीं मिलता. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि फिलहाल फिल्म को रोक दिया गया है. लेकिन अगर सभी चीज़ें सही से बैठती हैं, तो मैं इस फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए उत्साहित हूं.”

अक्षय सर के साथ काम करना चाहता हूं: राज शांडिल्य

राज ने यह भी कहा, “मैं भी अक्षय सर के साथ काम करना चाहता हूं. वह हमेशा मुझसे कहते हैं कि मेरे साथ फिल्म कर लो. लेकिन मैं तभी उनके साथ काम करूंगा, जब हमें ऐसा कॉन्सेप्ट मिले जो हमने पहले कभी नहीं किया हो.”

‘हेरा फेरी 3’ के बनने की खबरें काफी समय से आ रही हैं. कुछ महीनों पहले अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने फिल्म का एक प्रोमो भी शूट किया था, जिसकी एक तस्वीर भी सामने आई थी. हालांकि, अब तक प्रोमो रिलीज़ नहीं हुआ है. फिल्म की शूटिंग और रिलीज़ की तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. कुछ समय पहले खबर आई थी कि ‘हेरा फेरी 3’ को फरहाद सामजी डायरेक्ट कर सकते हैं, लेकिन इस पर भी कोई अपडेट नहीं आया है.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

35 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago