दुनिया

WHO: मलेरिया की रोकथाम के लिए डब्ल्यूएचओ ने नए टीके को दी मंजूरी, एसआईआई ने कहा- वैश्विक स्तर पर रोल-आउट का रास्ता खुला

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बच्चों में मलेरिया की रोकथाम के लिए नए टीके को मंजूरी दी है. नए टीके R21/Matrix-M को मंजूरी दिए जाने की जानकारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के जरिए दी गई है. डब्ल्यूएचओ की तरफ से टीके को मंजूरी टीकाकरण पर विशेषज्ञों के रणनीतिक सलाहकार समूह और मलेरिया नीति सलाहकार समूह की सलाह के बाद दी गई है. डब्ल्यूएचओ के डीजी ने 25-29 सितंबर को आयोजित की गई द्विवर्षीय बैठक के बाद इस टीके का समर्थन किया था.

डब्ल्यूएचओ ने कही ये बात

डब्ल्यूएचओ की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि WHO ने एसएजीई की सलाह पर डेंगू और मेनिन्जाइटिस के लिए नए टीकों के साथ ही टीकाकरण कार्यक्रम और कोरोना के लिए उत्पाद सिफारिशें भी जारी की हैं. डब्ल्यूएचओ ने पोलियो, आईए 2030 और मुख्य टीकाकरण से जुड़े कार्यक्रमों की सिफारिशें भी शामिल हैं, जिन्हें जारी किया गया है.

मलेरिया के टीकों की मांग अभूतपूर्व है

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मच्छर जनित बीमारी मलेरिया अफ्रीकी क्षेत्र में बच्चों पर विशेष रूप से अधिक बोझ डालती है, जहां हर साल लगभग पांच लाख बच्चे इस बीमारी से मर जाते हैं. इसमें कहा गया है कि मलेरिया के टीकों की मांग अभूतपूर्व है. हालांकि, आरटीएस, एस की उपलब्ध आपूर्ति सीमित है. डब्ल्यूएचओ की ओर से अनुशंसित मलेरिका टीकों की सूची में आर 21 के जुड़ने से उन क्षेत्रों में रहने वाले सभी बच्चों को टीके की आपूर्ति होने की उम्मीद है, जिन इलाकों में मलेरिया का प्रकोप सबसे ज्यादा होता है और इलाज मुहैया नहीं हो पाता है.

यह भी पढ़ें- Rajouri Encounter: राजौरी में सेना और आतंकियों के साथ मुठभेड़, पैरा कमांडो यूनिट के 3 जवानों को लगी गोली

वैश्विक स्तर पर रोल-आउट का रास्ता खुला

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कहा है कि WHO ने मलेरिया के टीके को मंजूरी दी है, जिससे दुनिया के दूसरे ऐसे टीके के लिए वैश्विक स्तर पर रोल-आउट का रास्ता खुला है. एसआईआई की तरफ से जारी बयान में ये भी कहा गया कि यह मंजूरी प्री-क्लीनिकल ट्रायल डेटा पर आधारित है, जिसने मौसमी और बारहमासी मलेरिया फैलने वाली जगहों पर चार देशों में सबसे अच्छी सुरक्षा और उच्च प्रभावकारिता दिखाई.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

3 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago