Dolphins Death: हाल ही में अमेजन नदी में 120 डॉल्फिन के शव मिलने और इसके बाद भी लगातार इनकी होती मौतों को लेकर वैज्ञानिकों से लेकर पर्यावरणविद तक चिंतित हैं. डॉल्फिनों के इतनी बड़ी तादाद में मौतें मात्र बीते एक हफ्ते में हुई हैं. इसके पीछे की वजह की जब वैज्ञानिकों ने जांच की तो पाया कि ज्यादा गर्मी और सूखे की वजह से अमेजन नदी में ऑक्सीजन का स्तर काफी कम हो गया है. वहीं तापमान के लगातार बढ़ने के कारण डॉलफिन इसे बर्दाश्त नहीं कर पाईं और इस वजह से उनकी मौत हो गई.
अमेजन में दुर्लभ किस्म की डाल्फिन
बीते कुछ दिनों में अमेजन नदी में हजारों की संख्या में डाल्फिन मछलियां मरी पाई गई थीं. बता दें कि अमेजन नदी में कई दुर्लभ प्रकार की डॉल्फिन मछलियां पाई जाती हैं. खासतौर से गुलाबी रंग की डाल्फिन मछलियां. 10 मरी हुई डॉल्फिन में से 8 गुलाबी डॉल्फिन हैं. बता दें कि इन्हें ब्राजील में बोटोस कहते हैं. इसके अलावा दुनिया में डाल्फिनों की कुछ प्रजातियां अमेजन नदी में ही पाई जाती हैं. जैसे कि ग्रे डॉल्फिन जिन्हें टकूक्सी कहते हैं. वहीं इस नदी में डाल्फिनों की संख्या भी अच्छी खासी है. मौजूदा हालात में इनके प्रजनन की दर में भी काफी गिरावट आई है. ऐसे में इनकी निरंतर कम होती संख्या चिंता का विषय है.
डाल्फिन के अस्तित्व पर संकट के बादल
अमेजन नदी के तापमान और ऑक्सीजन में निरंतर आ रही गिरावट से अब इनके अस्तितव पर ही खतरा मंडरा रहा है. वहीं यहां अब डॉलफिंस की सीमित प्रजातियां ही बची है. वहीं डाल्फिन के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. वैज्ञानिक मरी हुई डॉलफिंस मछलियों के शवों को पोस्टमॉर्टम करके इनकी मौत के पीछे की अन्य वजहों को जानने की कोशिश कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: खालिस्तानियों ने फिर किया दुस्साहस, लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने हुए इकट्ठे, प्रदर्शन के बीच ब्रिटिश जवान तैनात
अत्यधिक गर्मी, सूखे के अलावा नदी में ऑक्सीजन के स्तर की कमी की जांच की जा रही है. अमेजन की शाखा टेफे में भी किसी तरह के बैक्टीरियल इंफेक्शन की बारीकी से जांच चल रही है. डॉल्फिन मछलियों की हो रही है मौत का पता लगाने के लिए ग्लोबल वॉर्मिंग से लेकर तमाम अन्य पहलुओं की खौजबीन जारी है.
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…