दुनिया

G7 Summit को छोड़कर कनाडा से अमेरिका निकले ट्रम्प, क्या इसकी वजह ईरान-इजरायल की जंग? बोले— बात सीजफायर से कहीं बड़ी है

G7 Summit News: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के कैननास्किस में शुरू हुए G7 समिट पर आज इजरायल-ईरान जंग का असर दिखा. समिट के पहले दिन G7 देशों ने साझा बयान जारी कर इजरायल के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया और कहा कि ईरान को कभी परमाणु हथियार नहीं रखने दिए जाएंगे.

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने समिट को बीच में छोड़कर अचानक अमेरिका वापसी का फैसला लिया, जिसने सबको चौंका दिया.

व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया कि मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण ट्रम्प ने यह कदम उठाया. हालांकि, ट्रम्प ने कहा, “मैं सीजफायर के लिए वॉशिंगटन नहीं लौट रहा. बात उससे कहीं बड़ी है.”

‘जल्‍द से जल्‍द परमाणु समझौता करे ईरान’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर ईरान को चेतावनी दी कि उसे परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने चाहिए और लोगों को तेहरान खाली कर देना चाहिए. ट्रम्प का यह बयान इजरायल-ईरान के बीच बढ़ती सैन्य कार्रवाइयों के बीच आया, जहां इजरायल ने कुछ देर पहले ही ईरानी सेना के डिप्टी कमांडर को मार गिराया.

G7 समिट की हैरान कर देने वाली घटनाएं

समिट के पहले दिन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की टिप्पणी पर इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी का हैरान करने वाला रिएक्शन चर्चा में रहा. वहीं, ट्रम्प और ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर के बीच द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान एक बिजनेस डील की फाइल के पन्ने हवा में उड़ गए, जिसे स्टार्मर ने उठाया. इस हल्के-फुल्के पल ने तनावपूर्ण माहौल में थोड़ी राहत दी.

इजरायल और ईरान का टकराव और बढ़ा

इजरायल-ईरान के बीच तनाव चरम पर है. इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कहा कि जंग तब तक खत्म नहीं होगी, जब तक ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई मारे नहीं जाते. G7 समिट में इस मुद्दे पर चर्चा ने वैश्विक चिंता को और बढ़ा दिया.

यह भी पढ़िए: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, हमले में शीर्ष कमांडर और खामेनेई के करीबी अली शादमानी ढेर

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

24 seconds ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

8 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

21 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

30 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

36 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago