दुनिया

अमेरिका में क्यों उठ रही है जो बाइडन के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से हटने की मांग? पढ़ें क्या है पूरा मामला

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव के तहत अटलांटा में हुई बहस में खराब प्रदर्शन के बाद सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी और मुख्यधारा की अमेरिकी मीडिया में राष्ट्रपति जो बाइडन के चुनावी दौड़ से हटने की मांग बढ़ रही है. बाइडन और उनके प्रचार अभियान ने कहा कि वह हार नहीं मान रहे हैं और पांच नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए सफलतापूर्वक मुकाबला करने के लिए कटिबद्ध हैं.

बाइडन ने प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल की

प्रचार अभियान के नेतृत्व ने कहा, ‘‘बाइडन डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी हैं. प्रत्याशी नहीं बदला जा रहा है.’’ अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बाइडन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के लिए प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल कर ली है.

यह भी पढ़ें- सिंगापुर में भारत की पारस्परिक मूल्यांकन रिपोर्ट को FATF ने अपनाया, मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग से निपटने के प्रयासों को दी मान्यता

व्हाइट हाउस में दूसरा कार्यकाल पाने के इच्छुक बाइडन की आवाज बहस के दौरान लड़खड़ाती नजर आई, जिससे डेमोक्रेट के शीर्ष नेता यह सोचने को मजबूर हो गए हैं कि क्या मौजूदा राष्ट्रपति चुनाव से पहले के कठिन महीनों के दौरान शीर्ष पर रह सकते हैं.

ट्रंप ने बाइडन को दी कड़ी टक्कर

वहीं, रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार ट्रंप ने 90 मिनट की बहस के दौरान शुरुआत से ही बाइडन को कड़ी टक्कर दी. राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अटलांटा में बृहस्पतिवार रात पहली बहस के बाद से ही ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ समेत कई मीडिया संस्थान और बाइडन की पार्टी के समर्थक तथा अहम नीति निर्माता उनसे इस दौड़ से हटने की मांग कर रहे हैं. बहस के बाद द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने संपादकीय में लिखा, ‘‘अपने देश की सेवा करने के लिए राष्ट्रपति बाइडन को इस दौड़ से हट जाना चाहिए.’’

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

12 minutes ago

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: 9 मौतों से बढ़ा तनाव, CM ने की शांति की अपील

Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…

20 minutes ago

कांग्रेस मुख्यालय में बवाल: अजय राय और ममता चौधरी समर्थकों में भिड़ंत, जूते लेकर हुआ विरोध

UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…

31 minutes ago

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

48 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

51 minutes ago