दुनिया

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 184 देशों पर व्यापक टैरिफ लगाया, लेकिन रूस समेत ये देश ‘Tariff strike’ से कैसे बचे? जानिए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को दुनिया भर के 184 देशों पर व्यापक टैरिफ लगाया. भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया, जबकि चीन और अन्य देशों पर इससे भी अधिक शुल्क लगा. लगभग सभी देशों को अब 10 प्रतिशत के बेसलाइन टैरिफ का सामना करना पड़ेगा. हालांकि रूस समेत कुछ अन्य देशों को इससे बाहर रखा गया ? आखिर इसका कारण क्या है?

व्हाइट हाउस ने जब से ‘टैरिफ लिस्ट’ जारी की तभी से इसमें बेहद अहम देश रूस की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है. इसे लेकर व्हाइट हाउस की तरफ से सफाई भी जारी की गई.

हालांकि रूस का ‘टैरिफ लिस्ट’ से बाहर होना बहुत हैरानी की बात नहीं है. व्हाइट हाउस में दूसरी बार एंट्री के बाद से ट्रंप, रूस को लेकर बेहद नरम रुख अपना रहे हैं. यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर भी उन्होंने कीव को लगातार निशाने पर लिया जबकि मॉस्को का बचाव किया.

यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का झुकाव रूस की ओर

अमेरिकी आउटलेट एक्सियोस के मुताबिक व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि रूस को इसलिए (टैरिफ लिस्ट से) बाहर रखा गया क्योंकि वह पहले से ही अमेरिकी प्रतिबंधों के अधीन है, जो क्रेमलिन और वाशिंगटन डीसी के बीच ‘किसी भी सार्थक व्यापार को रोकते हैं.

रूस ने ट्रंप से अमेरिका की मध्यस्थता वाली यूक्रेन युद्ध विराम वार्ता के तहत कुछ प्रतिबंधों को हटाने के लिए कहा है. हालांकि लेविट का कहना है कि रूस को अभी भी ‘अतिरिक्त कड़े प्रतिबंधों’ का सामना करना पड़ सकता है.

बता दें ट्रंप ने हाल ही में रूस को तेल पर सेकेंडरी टैरिफ लगाने की धमकी दी थी. यूएस प्रेसिडेंट के मुताबिक वह यूक्रेन के बारे में की गई रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की टिप्पणियों से ‘नाराज’ हैं. यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण लगाए गए प्रतिबंधों के कारण अमेरिका-रूस व्यापार का मूल्य 2021 में लगभग 35 बिलियन डॉलर से घटकर पिछले वर्ष 3.5 बिलियन डॉलर रह गया. अमेरिका अभी भी मॉरीशस या ब्रुनेई जैसे देशों की तुलना में रूस के साथ अधिक व्यापार करता है, जो ट्रंप की टैरिफ सूची में शामिल हैं.

कनाडा और मैक्सिको पर पहले ही लगे हैं टैरिफ

रूस के अलावा क्यूबा, ​​बेलारूस और उत्तर कोरिया को भी टैरिफ लिस्ट से बाहर रखा गया है. लेविट का कहना है कि इन देशों पर मौजूदा शुल्क और प्रतिबंध पहले से ही बहुत अधिक हैं. कनाडा और मैक्सिको को भी इस टैरिफ लिस्ट में शामिल नहीं किया गया. लेविट ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि ट्रंप ने पहले ही दोनों पर 25% टैरिफ लगा दिया था.

ये भी पढ़ें: PM मोदी को मिला 22वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान, श्रीलंका ने किया ‘मित्र विभूषण’ से सम्मानित

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

37 minutes ago

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

1 hour ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

1 hour ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

1 hour ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

1 hour ago