Why US attack On Venezuela:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी फोर्सेज ने वेनेजुएला में सैन्य अभियान चलाकर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी ने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है. रूस और चीन ने अमेरिका के इस कदम पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे किसी देश की संप्रभुता पर हमला बताया है. अमेरिका का वेनेजुएला पर हमले के बाद दुनिया भर के ऑयल मार्केट में हलचल मच गई है. अधिकतर लोगों को लग रहा है कि ये मामला सिर्फ तेल का है. अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं तो ठहरिये!
वेनेजुएला में ना सिर्फ दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार मौजूद है, बल्कि कुछ और भी है जिसपर ट्रंप की पैनी नजर है. वेनेजुएला के बारे में कहा जाता है कि वह तेल से नहाता है तो सोने पर बैठता है. वेनेजुएला के पास सोने का बड़ा खजाना है. अमेरिका के वेनेजुएला पर हमले का बड़ा कारण सोना भी है.
उत्तरी अमेरिकी देश वेनेजुएला सोने के बड़े भंडार मौजूद हैं. ये भंडार वेनेजुएला के दक्षिणी क्षेत्रों में मौजूद जंगल से ढके मैदानों और पहाड़ी इलाकों में स्थित है.
वेनेजुएला के उत्तर-पूर्वी तट पर पड़ने वाले गुयाना शील्ड (प्राचीन पठारी संरचना) में सोने के ढेरों भंडार मौजूद हैं. गुयाना शील्ड में आर्कियन इमाटाका कॉम्प्लेक्स नीस और प्रोटेरोजोइक ग्रीनस्टोन बेल्ट मौजूद हैं. जिसमें गोल्ड क्वार्ट्ज वेंस होती हैं. यहीं प्राकृतिक रूप से पाये जाने वाले सोने के निर्माण में मुख्य घटक मानी जाती हैं. इन क्वार्ट्ज की परतों के बीच सोने की मोटी शिराएं मिलती हैं. जिनमें 95 प्रतिशत तक शुद्ध सोना मौजूद होता है.
इसके अलावा गुयाना शील्ड में सोने के 200 से अधिक खानें मौजूद हैं. जिनमें 8000 टन से अधिक सोना मौजूद है. इसके अलावा वेनेजुएला के बोलिवर राज्य में ही 10 से ज्यादा सोने की खानें हैं. जिनमें हजारों टन सोना मौजूद है.
ये भी पढ़ें- रील देखते-देखते अचानक थम गईं 10 साल के मासूम की सांसें, अमरोहा में हंसते-खेलते घर में पसरा मातम
उत्तरी अमेरिकी देश वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा कच्चा तेल भंडार मौजूद है. एक अनुमान के मुताबिक इस देश के पास 303 अरब बैरल तेल मौजूद है. जिनकी मौजूदा कीमत 17.3 ट्रिलियन डॉलर है.
इसके अलावा वेनेजुएला के ओरिनोको बेल्ट में 55000 वर्ग किलोमीटर में भी तेल के विशाल भंडार मौजूद हैं. कहा जाता है कि वेनेजुएला के इस क्षेत्र में इतना तेल है कि इसमें दुनिया के कुल तेल भंडार समा सकते हैं.
इसके अलावा वेनेजुएला के पास टीन, टंगस्टन, टैंटलम और रेयर अर्थ मिनिरल्स के भी विशाल भंडार हैं. फिलहाल रेयर अर्थ पर चीन का एकाधिकार है. अगर अमेरिका इन खदानों को अपने कब्जे में ले लेता है तो यह चीन के वर्चस्व को भारी क्षति पहुंचा सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…
भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…
PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी के 25 अक्टूबर के काशी दौरे के तहत वाराणसी…
Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…