दुनिया

क्या भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप? BRICS देशों को Trump ने दी धमकी, बोले- अगर डॉलर को कमजोर…

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ब्रिक्स देशों को चेतावनी दी है कि अगर वे अमेरिकी डॉलर को कमजोर करने की कोशिश करेंगे, तो अमेरिका उन पर 100% शुल्क लगा सकता है. ट्रंप की यह धमकी ब्रिक्स देशों के लिए है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं. ट्रंप ने जोर देकर कहा कि ब्रिक्स देशों के लिए अमेरिकी डॉलर को वैश्विक व्यापार में चुनौती देना संभव नहीं है और जो भी देश ऐसा करने की कोशिश करेगा, उसे अमेरिका से अलग होना होगा.

BRICS में शामिल होना चाहते हैं ये देश

इस बीच, तुर्की, अज़रबैजान और मलेशिया ने ब्रिक्स का सदस्य बनने की इच्छा जताई है, और कई अन्य देश भी इसमें शामिल होने के इच्छुक हैं. हालांकि, अमेरिकी डॉलर वैश्विक व्यापार में अब तक सबसे प्रमुख मुद्रा बनी हुई है और अतीत में आई चुनौतियों के बावजूद इसकी स्थिति मजबूत बनी हुई है.

भारत के लिए भी चिंता की बात

ट्रंप की यह धमकी विशेष रूप से भारत जैसे विकासशील देशों के लिए चिंता का कारण है, क्योंकि भारत ना केवल अमेरिका से आयात करता है, बल्कि बड़े पैमाने पर निर्यात भी करता है. आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 118.3 बिलियन डॉलर था, जिसमें भारत ने अमेरिका को 41.6 बिलियन डॉलर का निर्यात किया था.

BRICS समिट में हुई थी नई करेंसी पर चर्चा

ब्रिक्स और अन्य विकासशील देशों का कहना है कि वे अमेरिका के वैश्विक वित्तीय प्रभुत्व से तंग आ चुके हैं और वे अमेरिकी डॉलर तथा यूरो पर निर्भरता कम करते हुए अपने आर्थिक हितों को मजबूती से बढ़ाना चाहते हैं. अगस्त 2023 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में इन देशों ने अपनी साझा मुद्रा की स्थापना की चर्चा की थी, जिससे ट्रंप नाराज हैं.

यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान, भारतीय मूल के इस शख्स को बनाया FBI का चीफ, कहा- ‘अमेरिका फर्स्ट’ के सिद्धांतों के लिए लड़ने वाले व्यक्ति हैं

एक्स पर ट्रंप ने किया पोस्ट

ट्रंप ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि ब्रिक्स देशों को यह स्पष्ट करना होगा कि वे नई ब्रिक्स मुद्रा का निर्माण नहीं करेंगे और न ही अमेरिकी डॉलर की जगह किसी अन्य मुद्रा का समर्थन करेंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ब्रिक्स देश ऐसा करते हैं, तो उन्हें 100% शुल्क का सामना करना पड़ेगा, और उन्हें अमेरिकी अर्थव्यवस्था में अपने उत्पाद बेचने के अवसर को अलविदा कहना होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

20 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

20 minutes ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

32 minutes ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

34 minutes ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

37 minutes ago

जिंदा है सरदार पटेल की सोच या बिखर रही है एकता? जानिए आज के भारत की हकीकत

सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की मिसाल है. स्वतंत्रता…

44 minutes ago