यूटिलिटी

PAN 2.0: आपको मालूम है नया पैन कार्ड अपने ईमेल पर लेने के लिए क्या करना होगा? यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

PAN 2.0: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पैन कार्ड के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए पैन 2.0 लॉन्च किया है. इस पहल का फायदा उठाकर आप क्यूआर कोड से नया पैन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं. सरकार के PAN 2.0 के ऐलान करने के बाद ज्यादातर लोगों के मन में ये सवाल है कि नया बनवाने के लिए क्या करना होगा? पैन में अगर कोई भी बदलाव करना है तो कैसे होगा?

बता दें कि पैन कार्ड में अपडेट या सुधार सब फ्री में होगा. PAN 2.0 का ई-पैन आपके ई-मेल आईडी पर मिल जाएगा. हालांकि फिजिकल QR वाले पैन के लिए आपको 50 रुपये का चार्ज भी देना है. ऐसे में अगर आप भी पैन 2.0 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं और इसे ई-मेल पर रिसीव करना चाहते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं इसका पूरा प्रोसेस.

PAN 2.0 को ईमेल पर लेने के लिए क्या करना होगा?

पैन 2.0 योजना अभी शुरू नहीं हुई लेकिन टैक्सपेयर्स अपने ईमेल आईडी पर पैन ले सकते हैं. अगर आपकी ईमेल आईडी आयकर डेटाबेस में रजिस्टर नहीं है तो इसे मुफ्त में अपडेट भी कराया जा सकता है. ईमेल पर पैन प्राप्त करने से पहले ये चेक करना जरूरी है कि आपका पैन NSDL या फिर UTI इंफ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज लिमिटेड द्वारा जारी किया गया है. ये जानकारी पैन कार्ड के पीछे लिखी होती है. इसी के आधार पर आप अपने पैन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

ऐसे करें ई-पैन के लिए अप्लाई

  • अगर आप ई-पैन अप्लाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप NSDL की आधिकारिक वेबसाइट http://www.onlineservices.nsdl.com/paam/requestAndDownloadEPAN.html पर जाना होगा.
  • इस लिंक पर जाने के बाद मांगी गई जगह पर अपनी सभी जरूरी जानकारियां जैसे पैन कार्ड, PAN नंबर की जानकारी, आधार कार्ड डेट ऑफ बर्थ आदि भर दें.
  • इसके बाद टिक बॉक्स पर क्लिक करें और फिर सबमिट करें.
  • आपके सामने नया वेबपेज खुलेगा जिसमें अपनी जानकारियों को अच्छे से चेक कर लें जिससे कोई गलत सूचना ना जाए.
  • इसके बाद OTP लेने के ऑप्शन पर क्लिक करें फिर रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को भरकर वेरिफिकेशन प्रोससे को पूरा कर लें.
  • जैसे ही सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी इसके आधे घंटे में ही आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर पैन कार्ड 2.0 भेज दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: टैक्स फाइलिंग से लेकर फ्री आधार कार्ड अपडेट तक….दिसंबर में इन बड़े बदलाव के लिए रहें तैयार, जानें क्या है आखिरी तारीख?

यहां मिल जाएगी जानकारी

ई-पैन मिलने में 30 मिनट तक का समय लग सकता है. अगर आपको अपने ईमेल आईडी पर पैन प्राप्त नहीं होता है, तो कृपया भुगतान विवरण के साथ tininfo@proteantech.in पर ईमेल भेज सकते हैं. तत्काल सहायता के लिए, आप 020 27218080 या 020 27218081 पर हमारी ग्राहक सेवा टीम से भी संपर्क कर सकते हैं. यह प्रोसेस डिजिटल पैन के लिए और आसान बनाई गई है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…

9 minutes ago

‘सुरक्षा से कोई समझौता नहीं…’: जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर गाजियाबाद से दिल्ली बॉर्डर तक कड़ी किलेबंदी

Jantar Mantar Protest: CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर नोएडा और गाजियाबाद में अलर्ट. दिल्ली…

10 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने पर अवमानना याचिका दायर

दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर रोक लगाने के…

15 minutes ago

ईरान-अमेरिका जंग कब होगी खत्म? ट्रंप ने खुद बताई पूरी टाइमलाइन

Iran US war latest news: ईरान-अमेरिका युद्ध कब खत्म होगा? डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि…

27 minutes ago

विजय देवरकोंडा को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत; AI डीपफेक और अश्लील कंटेंट हटाने का आदेश, पर्सनैलिटी राइट्स पर दिया यह फैसला

तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा को दिल्ली हाई कोर्ट से पर्सनैलिटी राइट्स मामले में अंतरिम राहत…

33 minutes ago