दुनिया

विश्व बैंक की नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा…भारत को अमेरिकी प्रति व्यक्ति आय की एक चौथाई सैलरी होने में लग जाएंगे 75 साल!

World Bank Report: भारत को प्रति व्यक्ति अमेरिकी आय के एक-चौथाई तक पहुंचने में भी करीब 75 साल लग सकते हैं. इसको लेकर विश्व बैंक की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. भारत के साथ ही 100 से अधिक देशों को अगले कुछ दशकों में उच्च आय वाला देश बनने में गंभीर बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है. विश्व बैंक की ‘विश्व विकास रिपोर्ट 2024: मध्यम आय जाल’ के मुताबिक, चीन को प्रति व्यक्ति अमेरिकी आय के एक-चौथाई तक पहुंचने में 10 साल से अधिक और इंडोनेशिया को लगभग 70 साल लगेंगे.

रिपोर्ट के मुताबिक, इन देशों के लिए आगे की राह में कई चुनौतियां हैं. इनमें तेजी से उम्रदराज हो रही जनसंख्या और बढ़ता कर्ज, तेज भू-राजनीतिक और व्यापार गतिरोध और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना आर्थिक प्रगति में मुश्किलें शामिल हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि इन देशों में छह अरब लोग रहते हैं, जो वैश्विक आबादी का 75 प्रतिशत है. दुनिया में हरे तीन में से दो लोग अत्यधिक गरीबी में जीवन व्यतीत कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Ayodhya: बच्ची से हैवानियत के आरोपी के खिलाफ हुई बुलडोजर कार्रवाई, सरकार ने सपा नेता के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्व बैंक की इस रिपोर्ट में पिछले 50 वर्षों के अनुभव को आधार बनाया गया है और पाया गया है कि जैसे-जैसे देश अमीर होते जाते हैं, वे आम तौर पर प्रति व्यक्ति वार्षिक अमेरिकी जीडीपी के लगभग 10 प्रतिशत के ‘जाल’ में फंस जाते हैं. यह 10 प्रतिशत राशि आज 8,000 अमेरिकी डॉलर के बराबर है. वर्ष 2023 के अंत में विश्व बैंक ने 108 देशों को मध्यम आय वर्ग के रूप में वर्गीकृत किया था. इनकी प्रति व्यक्ति वार्षिक जीडीपी 1,136 अमेरिकी डॉलर से लेकर 13,845 अमेरिकी डॉलर के बीच थी.

विश्व बैंक समूह के मुख्य अर्थशास्त्री और विकास अर्थशास्त्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंदरमीत गिल ने कहा कि अगर ये देश पुरानी रणनीति पर ही खुद को कायम रखते हैं तो इनमें से अधिकत विकासशील देश इस सदी के मध्य तक समृद्ध समाज बनाने की दौड़ में पीछे रह जाएंगे. इन चुनौतियों के बावजूद मध्यम आय वाले कई देश अभी भी पिछली सदी की रणनीति को ही फॉलो कर रहे हैं. मुख्य रूप से निवेश बढ़ाने के लिए बनाई गई नीतियों पर भी ये निर्भर हैं. यह कार को पहले गियर में रखकर उसे तेज चलाने की कोशिश जैसा कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कल 1400 अंक टूटा, आज 1400 अंक उछला: आखिर बाजार में क्यों आया इतना बड़ा पलटवार?

Stock market today: पिछले कारोबारी सत्र में 1400 अंकों से ज्यादा फिसलने के बाद बुधवार…

18 minutes ago

100 सीटों की जिद, 26 का ऑफर और 5 पर ‘ब्रेकिंग’! अखिलेश ने इमरान मसूद के गढ़ में उतारे उम्मीदवार, कांग्रेस में छिड़ी रार?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा ने पांच सीटों पर उम्मीदवारों की पहली…

26 minutes ago

देर रात शराब पार्टी, बंद कैफे और दरिंदगी…दिल्ली के प्रीत विहार में 22 वर्ष की युवती से गैंगरेप

दिल्ली के प्रीत विहार स्थित सल्तनत कैफे में देर रात शराब पार्टी के दौरान 22…

1 hour ago

अगले 24 घंटे 8 राज्यों में उत्पात मचाएगा मौसम! 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, ठंड और कोहरे का भी अलर्ट

IMD ने दक्षिण भारत के कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश, बिजली गिरने और…

2 hours ago

शिव योग और रोहिणी नक्षत्र का संयोग…! जानें 25 नवंबर का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 25 नवंबर 2026, बुधवार को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शाम…

3 hours ago