Photo-IANS
Yahya Sinwar: हमास के नेता इस्माइल हनीयेह की हत्या के बाद याह्या सिनवार को हमास का नया प्रमुख बना दिया गया है. मंगलवार को फिलिस्तीनी समूह हमास ने अपने नए प्रमुख के नाम की घोषणा की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलिस्तीनी समूह हमास ने मंगलवार को घोषणा की है कि याह्या सिनवार उसके राजनीतिक ब्यूरो के नए प्रमुख होंगे. वह इस्माइल हनियेह की जगह लेंगे. बता दें कि हमास ने नए प्रमुख के नाम का ऐलान इस्माइल हनीयेह की मौत के एक सप्ताह बाद किया है. तो दूसरी ओर हनीयेह की हत्या के बाद से ही पूरे मध्य पूर्व में युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के एक बयान में हमास की ओर से कहा गया है, “इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन हमास ने कमांडर याह्या सिनवार को आंदोलन के राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख के रूप में चुने जाने का ऐलान किया है, जो शहीद कमांडर इस्माइल हनीयेह की जगह लेंगे, अल्लाह उन पर रहम करे.”
बता दें कि हाल ही में हमास के राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख इस्माइल की तेहरान में हत्या कर दी गई थी. ईरान ने हमास के नेता की हत्या के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है और उन्होंने जवाबी कार्रवाई की शपथ ली है. मालूम हो कि 61 वर्षीय याह्या इब्राहिम हसन सिनवार 2017 की शुरुआत से गाजा पट्टी में हमास का नेतृत्व कर रहे हैं. याह्या सिनवार पर बीते साल 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए हमले की साजिश रचने का आरोप है. इजरायल ने इस हमले के जवाब में गाजा में हमास के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया. इस युद्ध में अब तक लगभग 40,000 लोग मारे गए हैं.
61 साल याह्या सिनवार का जन्म गाजा के खान यूनिस में एक रिफ्यूजी कैंप में हुआ था और 2017 में उन्हें गाजा में हमास का नेता चुना गया था. बता दें कि सिनवार का आधे से अधिक जीवन इजरायल की जेलों में बीता है. सिनवार अल-मजद सुरक्षा तंत्र का पूर्व प्रमुख भी थे, जिन्होंने जेल जाने से पहले इजरायल के कई सौनिकों की हत्या की थी. मालूम हो कि सिनवार वह इस वक्त गाजा में मौजूद है और इजरायल के खिलाफ जंग छेड़ रखी है, जिससे इजरायल काफी परेशान है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमास के नए प्रमुख याह्या सिनवार को 1989 में दो इजरायली सैनिकों और चार कथित फिलिस्तीनी सहयोगियों का अपहरण कर उनकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. याह्या को चार आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. हालांकि, 2011 में अपहृत इजरायली सैनिक गिलाद शालिट के बदले में 1,000 से अधिक कैदियों की अदला-बदली की गई थी, जिसमें याह्या सिनवार भी शामिल थे. उस दौरान याह्या ने करीब 22 साल जेल में बिताए. माना जा रहा है कि यही कारण है कि अब इजरायल को और भी सतर्क रहना होगा. कहा जा रहा है कि सिनवार हनियेह की हत्या सहित अपने पिछला बदला लेने के लिए कोई बड़ी कार्रवाई इजरायल पर कर सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…
Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 22 से 27 सितंबर 2026 तक चीन के शंघाई…
NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…
Premanand Maharaj News: 'भक्ति का मार्ग आसान नहीं' प्रेमानंद महाराज ने बताए जीवन और साधना…
UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…