यूटिलिटी

फसल बीमा योजना में कौन से किसानों को मिलेगा लाभ, ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन, यहां जाने आवेदन की प्रक्रिया

Fasal Bima Yojana: देश के किसानों की उन्नति के लिए मोदी सरकार द्वारा काफी सारी योजनाएं शुरू की गई हैं. इन्‍हीं में से एक है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY). इस योजना के अंतर्गत देश के किसानों को किसी भी प्राकृतिक आपदा के कारण फसल के बर्बाद होने पर बीमा प्रदान किया जाता है. इस योजना का कार्यान्वयन भारतीय कृषि बीमा कंपनी द्वारा किया जाता है.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में केवल प्राकृतिक आपदा जैसे कि सूखा पड़ना, ओले पड़ना आदि शामिल है. यदि किसी और वजह से फसल का नुकसान होता है तो राशि नहीं प्रदान की जाएगी. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की किसान किस तरह इस योजना का लाभ उठा सकता है और किन किसानों को मिल सकता है लाभ. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

किन किसानों को मिलेगा लाभ

फसल बीमा योजना के तहत सरकार ने कुछ फसले तय की हैं. इस योजना के तहत सिर्फ इन फसलों पर ही बीमा की राशि दी जाती है. जो किसान धान, गेंहू, बाजरा, कपास, गन्ना, जुट, चना, मटर, अरहर, मशहूर, मूंग, सोयाबीन, उड़द, लोबिया, तिल, सरसों, एंडी, मूँगफली, बिनौला, सूरजमुखी, तोरिया, कुसुम, अलसी, नाइजर सिड़स, केला, अंगूर, आलू, प्याज़, अदरक, इलायची, हल्दी, सेब, आम, संतरा, अमरूद, लीची, पपीता, अनानास, चीकू, टमाटर, मटर, फूलगोभी इन फसलों की खेती करते हैं. वही इस फसल बीमा योजना का लाभ उठा सकते हैं.

इस तारीख तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई थी. लेकिन अब सरकार ने रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा कर 16 अगस्त कर दी है. देश भर के किसान इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आप अगर चाहें तो अपने नजदीकी साइबर कैफे या सर्विस सेंटर पर जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. या फिर अपने घर पर मोबाइल फोन से भी आप इस योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. रजिस्‌ट्रेशन के लिए आपको www.pmfby.gov.in वेबसाइट पर जाकर स्टेप बाय स्टेप प्रोसीजर को फॉलो करना होगा.

ये भी पढ़ें:शेख हसीना के इस्तीफे के बाद थम गई भारत-बांग्लादेश के बीच रेलसेवा, मैत्री एक्सप्रेस समेत इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल

योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

फसल बीमा योजना के तहत आवेदन करने के लिए किसानों को कुछ पात्रताओं को पूरा करना होता है. जो भी किसान अपने क्षेत्र में भूमि के मालिक हैं या किराएदार के तौर पर फसलों को उगाते हैं. वह इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं. इस योजना में लाभ लेने के लिए किसानों को भारत का निवासी होना चाहिए. इसके साथ ही किसान का मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक होना चाहिए. योजना में आवेदन करने के लिए किसानों के पास जरूरी दस्तावेज होने चाहिए. जिनमें आधार कार्ड बैंक खाते की पासबुक, खसरा नंबर, बुवाई का प्रमाण पत्र, और जमीन से जुड़े जरूरी कागजात शामिल है.

क्या है आवेदन की प्रक्रिया

  • अगर आप फसल बीमा योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmfby.gov.in/ पर जाना होगा.
  • इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर फार्मर कॉर्नर पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको गेस्ट फार्मर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
  • फिर स्क्रीन पर आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा. उसमें मांगी गई सभी जानकारी आपको दर्ज करनी होगी.
  • उसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करना होगा. इसके बाद क्रिएट यूजर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं.
  • लॉगिन करने के बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा और संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे.
  • आखिर में आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

38 minutes ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

54 minutes ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

2 hours ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

2 hours ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

2 hours ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

3 hours ago