दुनिया

‘यह अच्छा संकेत है’, पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच फोन कॉल को लेकर बोले NDA सांसद

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच टेलीफोन पर बातचीत एक सकारात्मक संकेत है.

आईएएनएस से ​​बात करते हुए भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा, “दोनों देश दोस्त हैं. यह सच है कि टैरिफ और दूसरे मुद्दों के जरिए कुछ गलतफहमी फैलाई गईं. अगर दोनों देशों के बीच एक अच्छी ट्रेड डील होती है, तो सभी को फायदा होगा. इससे हमारी इकॉनमी को मदद मिलेगी और महंगाई भी कम होगी. यह एक अच्छा संकेत है.”

सांसद राजकुमार चाहर ने कहा, “भारत और उसके 140 करोड़ नागरिकों के हित में जो भी फैसले लिए जा सकते हैं, वे देश के चुने हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से वार्ता हो, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात हो या दुनिया के अन्य देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने हों, देशहित में प्रधानमंत्री मोदी सभी फैसले लेते हैं.”

टीडीपी के सांसद लवू श्रीकृष्ण देवरायलू ने भी पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “अगर हम तारीफ की बात करना चाहते हैं, तो हमें सबसे पहले अपने आत्म-सम्मान और देश की उम्मीदों को प्राथमिकता देनी होगी. यह बहुत साफ है कि अमेरिका भारत के साथ डील करना चाहता है, क्योंकि भारत एक बहुत बड़ा मार्केट है. हम 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ रहे हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “भारत की सर्विस इंडस्ट्री भी अमेरिकी इंडस्ट्रीज को सपोर्ट करती है. यह दोनों देशों के लिए अच्छी बात है. हालांकि, यह सहयोग बराबरी की शर्तों पर होना चाहिए, न कि इस तरह से कि किसी एक देश को बहुत ज्यादा फायदा हो.”

भारत-अमेरिका संबंधों में नई गति

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की. दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों में हो रही लगातार प्रगति की समीक्षा की और प्रमुख क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया.

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए भारत और अमेरिका साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की यात्रा से पहले कैबिनेट ने भारत-ओमान फ्री ट्रेड समझौते को दी मंजूरी

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

3 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

16 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

42 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

49 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

59 minutes ago