दुनिया

मोहम्मद यूनुस का दुस्साहस! पाक जनरल को सौंपा ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ का नक्शा, भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को दिखाया बांग्लादेश का हिस्सा

Mohammad Yunus Greater Bangladesh Map: भारत के खिलाफ बांग्लादेश का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस अब खुलकर कट्टरपंथियों के एजेंडे पर चलते दिख रहे हैं. मोहम्मद यूनुस ने अब ऐसा कदम उठाया है, जिसने दोनों देशों के रिश्तों में नई तल्खी पैदा कर दी है.

रविवार को मोहम्मद यूनुस ने पाकिस्तान के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष जनरल साहिर शमशाद मिर्जा से ढाका में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने शमशाद मिर्जा को एक विवादास्पद नक्शा भेंट की. जिसमें भारत के असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों को बांग्लादेश का हिस्सा दर्शाया गया है. इतना ही नहीं यूनुस ने पाकिस्तानी जनरल से मुलाकात की इन तस्वीरों को एक्स पर पोस्ट भी किया. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर जमकर आक्रोश फैल गया.

कट्टरपंथी समूहों के रास्ते पर यूनुस

दरअसल पाकिस्तानी जनरल शमशाद मिर्जा से मुलाकात के दौरान यूनुस ने उन्हें एक किताब भेंट की. जिसके कवर पर बांग्लादेश का एक ऐसा विकृत नक्शा था, जिसमें भारत के राज्यों को बांग्लादेश के क्षेत्र के रूप में दर्शाया गया है. यूनुस के इस दुस्साहस ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है क्योंकि इसी नक्शे को बांग्लादेश के कट्टरपंथी इस्लामी समूह प्रचारित करते हैं.

नक्शे में पूर्वोत्तर राज्यों को दिखाया बांग्लादेश का हिस्सा

पाक जनरल से यूनुस की मुलाकात और विवादित नक्शे वाली किताब की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया है. लोगों ने यूनुस पर भारत की संप्रभुता में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए आलोचना की है.

ये भी पढ़ें- ब्रिटेन में बढ़े नफरती हमले! वेस्ट मिडलैंड्स में भारतीय मूल की महिला से रेप, पुलिस ने जारी किया CCTV फुटेज

पहली बार नहीं है यूनुस की कारस्तानी

बता दें कि, मोहम्मद यूनुस ने पहली बार ये कारस्तानी नहीं की है. इससे पहले भी यूनुस ने भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्रों का जिक्र किया है. चीन यात्रा के दौरान यूनुस ने दावा किया था भारत का पूर्वोत्तर लैंड लॉक्ड देश है. इस जगह पर बांग्लादेश ही समुद्र तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता है. उन्होंने चीन से इस क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने और बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की बात कही थी. यूनुस के इस बयान पर भारत ने कड़ा ऐतराज जताया था.

जिसके बाद भारत ने कड़ा कदम उठाते हुए बांग्लादेश के साथ हुए ट्रांसशिपमेंट समझौते को रद्द कर दिया था. जिसकी वजह से बांग्लादेश को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा, क्योंकि इसी समझौते के तहत बांग्लादेश के सामानों को नेपाल, भूटान और म्यांमार तक जाने की अनुमति मिलती थी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago