सांपों की लगती है अदालत.
मध्य प्रदेश के सिहोर जिले में दिवाली के दूसरे दिन एक अनोखी अदालत लगती है, इस अदालत में इंसानों की जगह सांपों की पेशी कराई जाती है, जिसमें सुनवाई के दौरान सांप खुद बताते हैं कि उन्होंने जिस इंसान को काटा था, उसकी वजह क्या है? सिहोर के लसूडिया परिहार गांव में ये अजीबो-गरीब अदालत लगती है. ये परंपरा सदियों से चली आ रही है, जिसमें बाबा मंगलदास के मंदिर में लगने वाली इस अदालत में उन लोगों का जमावड़ा लगता है, जिन्हें सांप ने काटा था.
मंदिर में इस दिन विशेष अनुष्ठान किया जाता है. इस दौरान थाली को नगाड़े की तर्ज पर बजाया जाता है, जैसे ही थाली बजनी शुरू होती है, इसका असर उन लोगों पर दिखाई देने लगता है, जिन्हें सांप ने डसा होगा, इन लोगों के शरीर में नाग देवता की मौजूदगी महसूस होने लगती है और वे लोग खुद बताने लगते हैं कि उन्हें सांप ने क्यों काटा था.
हर साल दिवाली के अगले दिन लगने वाली इस अदालत में सर्प दंश पीड़ितों का मुफ्त में इलाज भी किया जाता है. पीड़ितों को मंत्रोच्चार के बाद एक धागा बांधा जाता है, इस धागे को बंधेज कहा जाता है. दिवाली की पढ़वा पर पर बंधेजधारी महिला और पुरुष को इस पेशी में आना होता है.
यह भी पढ़ें- क्या ऐसा हो सकता है कि जो इतिहास हमने पढ़ा है वह अनंत ब्रह्मांड के किसी कोने में मौजूद ग्रह पर वर्तमान में घट रहा हो?
इस परंपरा के तहत जिन लोगों को सालभर के अंदर अगर किसी सांप ने काटा हो, उन्हें दिवाली के अगले दिन मंदिर में आना होता है, जहां पर मंदिर के पुजारी विशेष मंत्र का उच्चारण कर पीड़ित के गले में बेल बांधकर जहर उतारते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Niti Shatakam Shlok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्तृहरि के नीतिशतकम् का श्लोक साझा…
Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले में एक बिजनेसमैन अपनी पालतू कांकरेज नस्ल की गाय…
Adani Ports Colombo: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल…
Amitabh Bachchan Knee Injury KBC 18: अमिताभ बच्चन ने KBC 18 के नए एपिसोड में…
Vrindavan News: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत…
Mahanadi Water Dispute: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों…