लीगल

कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद पर बीजेपी प्रवक्ता द्वारा की गईं आपत्तिजनक टिप्पणियों से संबंधित वीडियो यूट्यूब से हटाने का निर्देश

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने एक समाचार चैनल को एक टीवी बहस (TV Debate) का यूट्यूब वीडियो (Youtube Video) हटाने का आदेश दिया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रवक्ता संजू वर्मा (Sanju Verma) ने कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद (Dr. Shama Mohamed.) के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. जस्टिस विकास महाजन ने सोशल साइट एक्स को कांग्रेस प्रवक्ता की प्रतिष्ठा को ‘नुकसान पहुंचाने वाले’ एक दर्जन से अधिक ट्वीट हटाने का भी आदेश दिया है.

भाजपा प्रवक्ता ने क्या कहा था

संजू वर्मा ने कथित तौर पर शमा मोहम्मद के खिलाफ ‘बेवकूफ औरत’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था और कहा था कि ‘शमा मोहम्मद बहुत बेशर्म है’, ‘वह डॉक्टर भी नहीं है’, ‘तुम डॉक्टर नहीं हो’ और ‘तुम मदरसे में पली-बढ़ी कट्टरपंथी हो’. जस्टिस महाजन ने कहा कि पहली नजर में ये टिप्पणियां अपमानजनक लगती हैं और शमा मोहम्मद की छवि को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखती है, जबकि वह कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और पेशे से दंत चिकित्सक हैं.

न्यूज चैनल पर यह बहस पश्चिम बंगाल में आरजी कर अस्पताल में हत्या और बलात्कार के संबंध में थी.

लापरवाही से की गईं टिप्पणियां

जस्टिस महाजन ने कहा कि ऐसी टिप्पणियों को पढ़ने मात्र से पता चलता है कि ये टिप्पणियां बिना किसी औचित्य के लापरवाही से की गई हैं. यहां तक कि सार्वजनिक बहस में पैनलिस्टों से अपेक्षित बुनियादी शिष्टाचार और आचरण की भी अवहेलना की गई है. उन्होंने कहा कि यह सभी की गरिमा का एक अभिन्न और महत्वपूर्ण पहलू है. पैनलिस्टों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार को सावधानी से करना चाहिए. उसे दूसरों के अधिकारों का उल्लंघन करने और उनके सार्वजनिक हितों को खतरे में डालने की अनुमति नहीं दी जा सकती. खासकर राजनीतिक नेताओं की जो अपना पूरा जीवन जनता में अपनी छवि बनाने में लगाते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago