Human Evolution: कभी न कभी आपके मन में सवाल आया होगा कि धरती पर इंसान कब और कैसे आए दिखने में कैसे थे और इनका विकास किस तरह हुआ? ऐसे कई सवाल आपके मन में आए होंगे. आप जानते होंगे कि हमारे पूर्वज होमो सेपियंस थे और वे जंगलों में अपना समय बिताते थे. फूल-पत्तियां और मांसाहारी भोजन से अपना पेट भरते थे. अब वैज्ञानिकों ने इसके पीछे के रहस्य के बारे में विस्तार से बताया है, जो बेहद दिलचस्प हैं.
वैज्ञानिकों ने इसके पीछे के रहस्य के बारे में रिसर्च करके बताया है कि आज से लगभग 550 लाख वर्ष पूर्व प्रथम आदिम प्राइमेट का विकास हुआ था. इसे आप धरती पर पहला इंसान भी कह सकते हैं. लेकिन वे देखने में इतने अजीब थे कि अगर आज आप उन्हें देखें तो शायद ही यकीन करेंगे कि ये कभी इंसानों के पूर्वज भी थे. इन्ही से 150 लाख साल पहले होमिनिड का जन्म हुआ. जिन्हें गिब्बन या महान वानर के नाम से भी पहचाना जाता है.
वैज्ञानिकों ने बताया कि लगभग 70 लाख साल पहले इंसान गिब्बन से गोरिल्ला बने उसके बाद चिम्पांजी पैदा हुए और बाद में इंसानों के अलग-अलग वंश पैदा हो गए. वैज्ञानिकों को इस बात के सबूत मिले हैं कि लगभग 55 लाख साल पहले जो प्राचीन मानव पैदा हुए वे दिखने में चिम्पांजी और गोरिल्ला की तरह ही नजर आते थे.
इन्हें अर्डी पिथेकस कहा गया. इसके बाद 40 लाख साल पहले वानरों की तरह दिखने वाले मानवों का जन्म हुआ. इनके पास चिंपांजी से बड़ा दिमाग नहीं था लेकिन अन्य मानव जैसी विशेषताएं थीं. 29 से 40 लाख साल पहले आस्ट्रेलोपिथेकस एफरेसिस अफ्रीका में रहते थे.
ये भी पढ़ें: ये है दुनिया की ‘आखिरी’ सड़क, जिसके बाद खत्म हो जाते हैं सारे रास्ते, यहां भूलकर भी अकेले नहीं जाते हैं लोग
वैज्ञानिकों के मुताबिक, 27 लाख साल पहले पैरेन्थ्रोपस का जन्म हुआ, जो जंगलों में रहते थे. इनके पास चबाने के लिए विशाल जबड़े थे. इनमें से ज्यादातर मांसाहारी थे. बाद में जब इनका और विकास होता गया तो 26 लाख साल पहले उन्होंने हाथ की कुल्हाड़ियां बनाईं, ताकि जानवरों का शिकार कर सकें.लगभग 23 लाख साल पहले माना जाता है कि होमो हैबिलिस पहली बार अफ्रीका में नजर आए और जिस मानव को हम देखते हैं, उनका विकास या उनकी उत्पत्ति 18 से 19 लाख साल पहले मानी गई है.
मानवों का कुछ और विकास हुआ तो 8 लाख साल पहले उन्होंने आग जलाना शुरू कर दिया. चूल्हा बनाते थे. यहां से इनके मस्तिष्क का तेज गति से विकास हुआ. 4 लाख साल पहले निएंडरथल पहली बार एशिया और यूरोप में नजर आए और फिर यहीं से पूरी दुनिया में फैलने लगे.
आज जो मानव हम देखते हैं, उनका विकास अफ्रीका में हुआ और लगभग 40 हजार वर्ष पूर्व आधुनिक मानव अफ्रीका से यूरोप पहुंचे. यानी आप सीधे-सीधे मान सकते हैं कि आज से लगभग 17 लाख साल पहले पूर्वी अफ्रीका में आधुनिक मानव पत्थर को औजार के रूप में इस्तेमाल करने लगे थे.
-भारत एक्सप्रेस
Varanasi Air Show: वाराणसी में आयोजित 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो के दूसरे दिन भारतीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
Divya Mittal UP Election Plan: पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव…
यूपी में योगी सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को जबरदस्त लोकप्रियता मिल रही है.…
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में दिव्यांग बच्चों की शुरुआती शिक्षा को बढ़ावा देने के…
UP Project: योगी सरकार की ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ योजना के तहत कक्षा 9 से 12 तक…