प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि सरकार Startups को फलने-फूलने के लिए अनुकूल माहौल मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर पीएम मोदी ने कहा कि सरकार को देश के हर हिस्से, खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में युवाओं में भरी ऊर्जा पर गर्व है.
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने EaseMy Trip के सह-संस्थापक रिकांत पिट्टी के एक बयान की सराहना करते हुए कहा कि स्टार्टअप विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘यह भारत की क्षमता और उसे साकार करने के लिए पिछले कुछ वर्षों में उठाए गए सक्रिय कदमों का प्रमाण है. हमारी सरकार सक्रिय रूप से स्टार्टअप और धन सृजन को प्रोत्साहित करती है.’
EaseMy Trip के सह-संस्थापक रिकांत पिट्टी एक बयान को ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘रिकांत पिट्टी ने सही कहा है! स्टार्टअप निश्चित रूप से विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. हमारा ध्यान इस पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ाने और उन्हें चमकने का आधार देने पर है.’
रिकांत पिट्टी ने वीडियो में कहा हैं, ‘2018 में 450 स्टार्टअप रजिस्टर थे, लेकिन आज 1 लाख से अधिक स्टार्टअप हैं. स्टार्टअप ईको-सिस्टम तेजी से बढ़ रहा है. 2015 की डिजिटल इंडिया पहल और देश भर में इंटरनेट की बढ़ती पहुंच के साथ, डिजिटल लेनदेन में काफी वृद्धि हुई है.’
उन्होंने कहा, ‘भारतनेट योजना के तहत 2.5 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों और गांवों को इंटरनेट कनेक्शन मुहैया कराया गया है. देश का भविष्य टेक्नोलॉजी के हाथ में है. MoS राजीव चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था 2.8 गुना बढ़ गई है. मैं बहुत आशावादी हूं कि हम 2047 से पहले विकसित भारत बन सकते हैं. दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं है, जो तेजी से अपने डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रहा है. EaseMy Trip ने हाल ही में ओएनडीसी के साथ समझौता किया है.’
मालूम हो कि सोमवार (20 मई) शाम को केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता हरदीप सिंह पुरी ने अपने दिल्ली आवास पर ‘विशेष संपर्क अभियान’ कार्यक्रम की मेजबानी की, जहां विभिन्न बिजनेस प्रमुख आए और अपने अनुभव साझा किए थे. इस कार्यक्रम के माध्यम से मोदी सरकार के तहत देश के डिजिटल बदलाव और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए प्रमुख आईटी पेशेवरों, इनोवेटर्स, स्टार्टअप प्रमुख और बुद्धिजीवियों को एक साथ लाया गया था.
देश में यूनिकॉर्न (Startup Companies) की संख्या 2015 के चार से बढ़कर 2024 में 130 हो गई. आज देश में 1.25 लाख से अधिक स्टार्टअप हैं.
सोमवार को इनोवेटर्स और टेक्नोक्रेट्स ने कहा कि Atal Innovation Mission, Startup India, Stand-Up India और Digital India जैसी पहलों के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था में बदलाव आया है. उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में ‘विशेष संपर्क अभियान’ कार्यक्रम में भाग लिया और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राजीव चंद्रशेखर के साथ बातचीत की.
-भारत एक्सप्रेस
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…