अजब-गजब

इंटरव्यू पास करने के लिए बनाया AI चीटिंग टूल, कॉलेज ने निकाला, अब उसी आइडिया से बना करोड़पति!

AI Cheating Tool: कहते हैं, असली प्रतिभा न तो हालात की मोहताज होती है और न ही किसी पहचान की. जब कोई अपनी काबिलियत को सही दिशा में लगाता है तो रास्ते खुद-ब-खुद बनते चले जाते हैं. कुछ ऐसा ही किस्सा सामने आया है अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय के एक छात्र का, जिसने अपनी प्रतिभा का ऐसा इस्तेमाल किया कि पहले तो उसे कॉलेज से निकाल दिया गया, लेकिन बाद में उसी काम ने उसे रातोंरात स्टार बना दिया.

इस छात्र ने एक ऐसा AI टूल बनाया, जो नौकरी के इंटरव्यू में चुपके से जवाब देने में मदद करता था. इसकी वजह से उसे सजा तो मिली, लेकिन उसकी किस्मत ने ऐसा पलटा खाया कि उसे करोड़ों रुपये की फंडिंग मिल गई. आइए जानते हैं इस रोचक कहानी के बारे में.

इंटरव्यू पास करने के लिए बनाया AI चीटिंग टूल

दरअसल, 21 वर्षीय चुंगिन ली नाम के इस छात्र ने एक अनोखा AI टूल ‘इंटरव्यू कोडर’ तैयार किया था. इस टूल की मदद से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के इंटरव्यू देने वाले उम्मीदवारों को गुपचुप तरीके से जवाब दिए जाते थे, जिससे वे इंटरव्यू में पास हो सकें. इसे लेकर Amazon और Meta जैसी दिग्गज कंपनियों ने शिकायत की, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने ली को निलंबित कर दिया.

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती. जहां एक तरफ लोग ली की इस हरकत को धोखाधड़ी मान रहे थे, वहीं दूसरी ओर कुछ निवेशकों को उसमें अपार संभावना नजर आई. नतीजा ये रहा कि ली को अपने स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए करीब 45 करोड़ रुपये की फंडिंग मिल गई.

अब ‘क्लूली’ बनकर छा गया टूल, लाखों यूजर्स जुड़े

ली ने अब इस एप्लिकेशन को नया नाम ‘क्लूली’ दिया है, जो ‘इंटरव्यू कोडर’ का अपग्रेडेड वर्जन है. ये टूल अब केवल इंटरव्यू पास कराने वाला साधन नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक नई शुरुआत का प्रतीक बन गया है. आज इस एप के करीब 70,000 से ज्यादा यूजर्स हैं, जो इसकी लोकप्रियता का साफ संकेत देते हैं.

सोशल मीडिया पर ली और उसके AI टूल की जमकर चर्चा हो रही है. लोग हैरान हैं कि कैसे एक गलत मकसद से बना टूल अब सफलता की मिसाल बन गया है.


ये भी पढ़ें- इस देश की जेल में पहली बार शुरू हुआ ‘सेक्स रूम’, कैदियों को मिलेगा निजी समय


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

34 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

50 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago