देश

अमेठी में प्रेमी संग पकड़ी गई दो बच्चों की मां, पति ने बुला ली पुलिस फिर हुआ चौंकाने वाला फैसला

Amethi: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक शादीशुदा महिला, जो दो बच्चों की मां है, अपने प्रेमी के साथ घर में रंगरलियां मनाते हुए पकड़ी गई. महिला के पति ने दोनों को रंगेहाथ देखकर तुरंत पुलिस को बुला लिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रेमी-प्रेमिका को हिरासत में लिया और थाने ले गई.

यह घटना जायस थाना क्षेत्र के एक कस्बे की है. बताया जाता है कि महिला और उसके प्रेमी, जो एक ही समुदाय से हैं, दोनो के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. घटना वाले दिन प्रेमी महिला से मिलने उसके घर पहुंचा, जब पति घर पर नहीं था. लेकिन अचानक पति के लौटने पर दोनों पकड़े गए. पति ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर पुलिस को सूचना दी.

प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी महिला

थाने में काफी समझाने के बावजूद महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही. आखिरकार, उसने अपने छोटे बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ जाने का फैसला किया. पति ने भी पत्नी को प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी.

जायस थाना प्रभारी रवि सिंह ने पहले मामले से अनभिज्ञता जताई, लेकिन बाद में बताया कि दोनों पक्षों ने थाने के बाहर आपसी सहमति से समझौता कर लिया था. इसलिए पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: पति की गला दबाकर हत्या, सांप से डसवाकर रची हादसे की कहानी; पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

2 minutes ago

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

10 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

53 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago