अजब-गजब

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

Auraiya Love Story: यूपी के औरैया जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर पूरे इलाके में हलचल मचा दी है. इस अनोखे प्यार के चर्चे हर किसी की जुबान पर हैं, क्योंकि यहां उम्र के सारे फासले और पाबंदियां धरी की धरी रह गईं. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर और सहार ब्लॉक के अरियारी गांव से जुड़ा है, जहां 75 साल के बुजुर्ग को अपने से आधी से भी कम उम्र की लड़की से दिल लगा बैठा है.

क्या है पूरा मामला?

अरियारी गांव में रहने वाले 75 वर्षीय रामसुगर और 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी की यह प्रेम कहानी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. दोनों के बीच की नजदीकियां अब सिर्फ बातचीत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों ने पूरे रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थामने का फैसला कर लिया है. बताया जा रहा है कि करीब एक हफ्ते पहले ही दोनों की सगाई हुई है, जिसके बाद से यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.

ऐसे परवान चढ़ा प्यार

इस दिलचस्प प्रेम प्रसंग के बारे में रामसुगर ने खुद बताया कि रानी का पिछले करीब दो साल से उनके घर आना-जाना लगा रहता था. धीरे-धीरे मेल-जोल बढ़ा और यह पहचान गहरे रिश्ते में बदल गई.

रामसुगर की बेटी राधा, जो खुद एक यूट्यूबर हैं, उन्होंने इस प्रेम कहानी के राज से पर्दा उठाया. राधा ने बताया कि उनकी मां का निधन करीब सात साल पहले हो चुका था. इसके बाद रानी उनके घर आने-जैन लगीं और परिवार के साथ मिलकर सोशल मीडिया के लिए वीडियो शूट करती थीं. बस, यहीं से रामसुगर और रानी के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया.

ये भी पढ़ें- छी..छी..छी..रोबोट की गंदी हरकत: लड़की के पीछे से आया और..; यही देखना रह गया था

सगाई का वीडियो हुआ वायरल

रामसुगर और रानी की सगाई का वीडियो जैसे ही इंस्टाग्राम पर अपलोड हुआ, वह आग की तरह फैल गया. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. अब हर किसी को इस अनोखी जोड़ी की शादी की तारीख और उस खास दिन का बेसब्री से इंतजार है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

15 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

50 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

2 hours ago