Chandauli News:अवनिस/चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पुलिस और शराब तस्करों के बीच आंख मिचौली का बड़ा मामला सामने आया है. सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर भोजपुर के पास शराब तस्करों ने पीछा कर रही सकलडीहा थानाध्यक्ष की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पुलिस वाहन का चक्का टूटकर अलग हो गया.
कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर पुलिस तस्करों की घेराबंदी कर रही थी. तस्करों ने पुलिस की बैरिकेडिंग और तीन थानों की पुलिस को चकमा देने की कोशिश की. टक्कर के बाद पुलिस की गाड़ी नाली से जा टकराई, जिसमें थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद और उनके हमराही बाल-बाल बच गए. पुलिस ने बाद में ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार तस्करों की तलाश जारी है.
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शराब तस्करों का दुस्साहस चरम पर देखने को मिला है. सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर भोजपुर के पास शराब तस्करों ने तेजी से पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी. तस्करों की इस खौफनाक हरकत से पुलिस का वाहन नाली से जा टकराया और उसका एक चक्का टूटकर अलग हो गया.
हादसे के वक्त गाड़ी में सकलडीहा थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद अपने हमराही सिपाहियों के साथ मौजूद थे. गनीमत यह रही कि इस भीषण टक्कर के बावजूद थानाध्यक्ष और उनके सहयोगी बाल-बाल बच गए. बताया जा रहा है कि तस्करों ने भागने के चक्कर में पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और तीन थानों की पुलिस को लगातार चकमा देने का प्रयास किया.
पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि भोपौली की तरफ से सकलडीहा होते हुए तस्करों की गाड़ियाँ गुजर रही हैं. इसके बाद सैयदराजा थाना क्षेत्र में बिहार बॉर्डर के पास हाईवे पर पुलिस ने नाकेबंदी कर दी थी. पुलिस की ओर से सख्त घेराबंदी देख तस्कर पकड़े जाने के डर से अपना ट्रक बीच रास्ते में ही छोड़कर मौके से फरार हो गए.
सकलडीहा और चंदौली सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब से भरे लावारिस ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर तस्करों का सुराग लगाने के लिए सघन जांच शुरू कर दी है. फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें-शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने
-भारत एक्सप्रेस
मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…