उत्तर प्रदेश

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

Meerut Blue Drum Case: मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत से मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की बेचैनी बढ़ गई है. सजा सुनाए जाने के बाद दोनों ने रात का खाना नहीं खाया और अगले दिन सुबह नाश्ता भी नहीं किया. जेल प्रशासन दोनों की काउंसलिंग करा रहा है. वहीं, मृत्युदंड की सजा के बाद जेल में दोनों की पहचान भी बदल गई है. अब उन्हें बंदी नंबर से पहचाना जाएगा.

मेरठ के जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि अदालत से मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के बाद मुस्कान को बंदी नंबर 396/26, जबकि साहिल को बंदी नंबर 395/26 आवंटित किया गया है. दोनों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है और उनकी कड़ी निगरानी भी की जा रही है.

घरेलू कपड़ों की जगह जेल की निर्धारित पोशाक

जेल अधीक्षक वीरेश राज ने बताया कि सजा के बाद दोनों के लिए जेल के नियमों के मुताबिक पोशाक भी निर्धारित कर दी गई है. मुस्कान को जेल का निर्धारित क्रीम कलर का सूट, जबकि साहिल को सफेद कुर्ता-पायजामा दिया गया है. अब दोनों को घरेलू कपड़े पहनने की अनुमति नहीं होगी.

मुस्कान को सिलाई, साहिल को मिला खेती का काम

जेल प्रशासन के अनुसार, दोनों बंदियों को जेल में निर्धारित कार्य भी सौंपा जाएगा. मुस्कान को सिलाई का काम और साहिल को खेती से संबंधित काम दिया जाएगा. जेल में बंदियों के लिए निर्धारित दिनचर्या के अनुसार दोनों को भी काम करना होगा.

ये भी पढ़ें- तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित मुस्कान

मृत्युदंड की सजा के बाद मुस्कान अपनी बेटी के भविष्य को लेकर भी चिंतित बताई जा रही है. वह आगे की कानूनी प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेना चाह रही है. वहीं, जेल प्रशासन दोनों की मानसिक स्थिति पर नजर रखते हुए लगातार उनकी काउंसलिंग करा रहा है.

जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने दोहराया कि मृत्युदंड की सजा के बाद जेल मैनुअल के अनुसार दोनों की अलग व्यवस्था की गई है और उनकी सुरक्षा व मानसिक स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

47 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

2 hours ago