Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान कर देने वाली प्रेम कहानी सामने आई है. यहां 75 वर्षीय रामसुगर और 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी के बीच पिछले दो साल से चल रहा प्यार अब शादी के रिश्ते में बदलने जा रहा है.

Auraiya Love Story

75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की ब्लॉगर

Auraiya Love Story: यूपी के औरैया जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर पूरे इलाके में हलचल मचा दी है. इस अनोखे प्यार के चर्चे हर किसी की जुबान पर हैं, क्योंकि यहां उम्र के सारे फासले और पाबंदियां धरी की धरी रह गईं. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर और सहार ब्लॉक के अरियारी गांव से जुड़ा है, जहां 75 साल के बुजुर्ग को अपने से आधी से भी कम उम्र की लड़की से दिल लगा बैठा है.

क्या है पूरा मामला?

अरियारी गांव में रहने वाले 75 वर्षीय रामसुगर और 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी की यह प्रेम कहानी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. दोनों के बीच की नजदीकियां अब सिर्फ बातचीत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों ने पूरे रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थामने का फैसला कर लिया है. बताया जा रहा है कि करीब एक हफ्ते पहले ही दोनों की सगाई हुई है, जिसके बाद से यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.

ऐसे परवान चढ़ा प्यार

इस दिलचस्प प्रेम प्रसंग के बारे में रामसुगर ने खुद बताया कि रानी का पिछले करीब दो साल से उनके घर आना-जाना लगा रहता था. धीरे-धीरे मेल-जोल बढ़ा और यह पहचान गहरे रिश्ते में बदल गई.

रामसुगर की बेटी राधा, जो खुद एक यूट्यूबर हैं, उन्होंने इस प्रेम कहानी के राज से पर्दा उठाया. राधा ने बताया कि उनकी मां का निधन करीब सात साल पहले हो चुका था. इसके बाद रानी उनके घर आने-जैन लगीं और परिवार के साथ मिलकर सोशल मीडिया के लिए वीडियो शूट करती थीं. बस, यहीं से रामसुगर और रानी के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया.

ये भी पढ़ें- छी..छी..छी..रोबोट की गंदी हरकत: लड़की के पीछे से आया और..; यही देखना रह गया था

सगाई का वीडियो हुआ वायरल

रामसुगर और रानी की सगाई का वीडियो जैसे ही इंस्टाग्राम पर अपलोड हुआ, वह आग की तरह फैल गया. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. अब हर किसी को इस अनोखी जोड़ी की शादी की तारीख और उस खास दिन का बेसब्री से इंतजार है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital