अजब-गजब

‘एक दिन आप यूं हमको मिल जाएंगे…’ घूंघट काढ़े दुल्हन ने गिटार से छेड़ा ऐसा तार, लोग बोले- ये तो ड्रीम गर्ल है भाई!

Ghunghat Bride Viral Video: इस समय इंटरनेट पर एक दुल्हन ने गजब का कहर ढा रखा है. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स इस बहू की तारीफ में कसीदें पढ़ रहे हैं. कुछ लोगों ने तो उसे सुपरस्टार दुल्हन तक करार दिया है. आखिर कौन है ये दुल्हन, आइये बताते हैं.

दरअसल सोशल मीडिया पर एक नई-नवेली दुल्हन का घूंघट काढ़े गिटार बजाने का वीडियो वायरल हो रहा है. जिस घूंघट को बहुत से तथाकथित प्रोग्रेसिव सोच के लोग पिछड़ेपन की निशानी बताते हैं. वह दुल्हन उसी घूंघट में गिटार से ऐसा जादू किया कि आसपास बैठी औरतें चौंककर देखने लगी. उसकी परफॉर्मेंस देखने के लिए आसपास की औरतों की भीड़ लग जाती है. यहीं वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को सबसे पहले @DrYashTiwari नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. जो अब गजब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक नई नवेली बहू घूंघट काढ़े गिटार बजा रही है और आसपास औरतों का जमावड़ा लगा हुआ है. हालांकि ये वीडियो कहां का है और ये लड़की कौन है, इसके बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है, लेकिन जो भी हो लड़की का परफॉर्मेंस देखने लायक है.

एक दिन आप यूं…गाने पर गिटार का जादू

वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन ‘एक दिन आप यूं हमको मिल जाएंगे…’ गाने को गिटार की धुन पर गा रही है. जिसकी वहां मौजूद औरतें जमकर तारीफ करते हुए टकटकी लगाए देख रही हैं.

बता दें कि, ये गाना फिल्म येस बॉस का है. जिसमें शाहरुख खान और जूही चावला मुख्य किरदार में थे. गाने को अलका याग्निक और कुमार सानू ने अपने सुरों से सजाया है. वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन पीले रंग की साड़ी पहने और हाथ में गिटार थामे नजर आ रही है. नई-नई हुई शादी के दौरान दुल्हन के द्वारा पहने जाने वाली चूड़ियां साफ-साफ दिख रही हैं.

ये भी पढ़ें- जनगणना पर सस्पेंस खत्म! इस दिन होगी गिनती…राहुल गांधी के सवाल पर गृह मंत्रालय ने बताया

वीडियो के वायरल होते ही कमेंट करने वालों की बाढ़ आ गई है. कोई इस लड़की को ड्रीम गर्ल और सुपरस्टार बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि यह उन लोगों की गालों पर करारा तमाचा है जो घूंघट को पिछड़ेपन की निशानी बताते हैं. खैर जो भी हो, घूंघट काढ़े नई नवेली दुल्हन ने इंटरनेट को हिला रखा है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 minute ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

11 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

12 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago