खेल

IND VS SA: कोहली का शानदार शतक भी नहीं बचा पाया मैच! साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से जीता दूसरा वनडे, सीरीज की बराबरी

IND VS SA: साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराकर दूसरा वनडे मैच अपने नाम कर लिया है. बल्लेबाज एडेन मार्करम ने शतक मारा कर इस सीरीज में साउथ अफ्रीका के लिए जीत का दरवाजा खोला है. कप्तान टेम्बा बावुमा ने भी 46 रन की शानदार पारी खेली. 359 रन का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 362 रन बनाकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है.

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजी का कमाल

दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक ने पारी की शुरुआत की. लेकिन उनको जल्द पहला झटका क्विंटन डिकॉक (8) के रूप में लगा. जो अर्शदीप सिंह की गेंद पर वॉश‍िंगटन सुंदर द्वारा लपके गए. इस तरह साउथ अफ्रीकी टीम का का स्कोर 26/1 हो गया. इसके बाद टैम्बा बावुमा और मार्करम ने संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन जब साउथ अफ्रीकी टीम का स्कोर 127 रन था, तभी टेम्बा बावुमा (46) प्रस‍िद्ध कृष्णा की गेंद पर हर्ष‍ित राणा को कैच दे बैठे.

इसी बीच एक तरफ एडेन मार्करम जमे रहे और उन्होंने 88 गेंदों पर अपना चौथा शतक पूरा किया. हालांकि शतक जड़ने के बाद एडेन मार्करम अपना धैर्य खो बैठे और हर्ष‍ित राणा की स्लोअर गेंद पर हवाई शॉट खेलने के चक्कर में ऋतुराज गायकवाड़ को कैच थमा बैठे. मार्करम ने 98 गेंदों पर 110 रन बनाए, उनकी पारी में 10 चौके मं 10 चौके और 4 छक्के शाम‍िल रहे मार्करम के आउट होते ही साउथ अफ्रीकी टीम का स्कोर 197/3 हो गया.

लेकिन मार्करम के आउट होने के बाद  मैथ्यू ब्रीट्जके और डेवाल्ड ब्रेव‍िस ने तेजी से रन बनाए और मैच को मैच का रुख साउथ अफ्रीकी टीम की ओर कर दिया था. लेकिन इसी बीच कुलदीप ने नौवें और भारतीय पारी के 41वें ओवर में वो 34 गेंदों पर 54 रनों की आत‍िशी पारी खेलने के बाद ब्रेव‍िस को यशस्वी के हाथों कैच आउट करवाया.

ब्रेव‍िस जब आउट हुए तो अफ्रीकी टीम का स्कोर 289/4 हो गया, कुछ देर बाद ही प्रस‍िद्ध ने ब्रीटजके को भी 48 रनों पर LBW आउट कर साउथ अफ्रीका को 317 पर पांचवां झटका दिया. मार्को जानसेन (2) भी जल्द आउट हो गए, इससे अफ्रीकी टीम का स्कोर 322/6 हो गया. जानसेन को अर्शदीप ने गायकवाड़ के हाथों कैच आउट करवाया. इसी बीच जब 5 ओवर का खेल रहा गया था और अफ्रीका को 30 गेंदों पर 27 रन चाहिए थे, तभी टोनी डी जोर्जी 17 रन पर र‍िटायर्ड आउट हो गए. जिसके बाद कोर्बिन बॉश और केशव महाराज ने आखिरी 27 रन मारकर टीम को जीत दिलाई.

विराट की शतकीय पारी बर्बाद

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भी शानदार शतक लगाया. रायपुर में खेले जा रहे इस वनडे मुकाबले में उन्होंने 109.68 के एवरेज से 93 गेंदों पर 102 रन बनाये. अपनी पारी में विराट कोहली ने 7 चौकों और 2 छक्के लगाये. जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने 358 रन का विशालकाय स्कोर साउथ अफ्रीका के सामने रखा था.


ये भी पढें: IND vs SA: टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक पांड्या की दमदार वापसी…सूर्यकुमार यादव करेंगे कप्तानी


-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

35 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

41 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

54 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

1 hour ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

1 hour ago