अजब-गजब

Ajab-Gajab: 30 साल पहले हो गई थी बेटी की मौत, माता-पिता अब ढूंढ़ रहे दूल्हा, अखबार में विज्ञापन भी दे दिया!

शादी के लिए कई बार लोग अखबारों में विज्ञापन देते हैं. ये एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन देश के कर्नाटक राज्य में शादी के लिए एक ऐसा विज्ञापन दिया गया है, जिसके बारे में जानकर आपका सिर चकरा जाएगा. अखबारों में प्रकाशित होने के बाद इस वैवाहिक विज्ञापन की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. दरअसल 30 साल पहले एक लड़की की मौत हो गई थी. हालांकि उनके परिजनों ने अब उसकी शादी का विज्ञापन अखबारों में देखकर लोगों को चौंका दिया है. मामला कर्नाटक राज्य का है.

विज्ञापन में क्या है

इस वैवाहिक विज्ञापन में लिखा गया है, ‘30 साल पहले गुजर चुकी दुल्हन के लिए 30 साल पहले गुजर चुके दूल्हे की तलाश है. प्रेथा मडुवे (आत्माओं की शादी) के लिए कृपया इस नंबर पर कॉल करें.’ यह परंपरा, जिसे भूत विवाह या ‘कुले मदीम/प्रेथा मडुवे’ के नाम से जाना जाता है, सदियों पुरानी है और अभी भी केरल और कर्नाटक में कई समुदायों द्वारा इसे निभाया जाता है.

किस क्षेत्र में है चलन

यह अपरंपरागत प्रथा तुलुनाडु क्षेत्र की परंपरा है. कर्नाटक के तीन तटीय जिलों (दक्षिण कन्नड, उडुपी और कासरगोड) और पड़ोसी केरल के कासरगोड जिले में ये चलन है, जहां स्थानीय बोली तुलु बोली जाती है. यहां मृत व्यक्तियों के लिए विवाह की व्यवस्था करना गहरा भावनात्मक महत्व रखता है. यह सामान्य विवाह की तरह ही किया जाता है, लेकिन दिवंगत लोगों की आत्माओं के बीच. तुलुवा लोककथा विशेषज्ञों के अनुसार, मरे हुए लोग अपने परिवारों से जुड़े रहते हैं. उनके सुख-दुख में भागीदार होते हैं.

क्यों विज्ञापन दिया

ये मामला दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर का है. मृत लड़की के माता-पिता का कहना है कि रिश्तेदारों और दोस्तों के बहुत प्रयासों के बावजूद उस उम्र और जाति का मृत दूल्हा नहीं मिल रहा था, इसलिए फिर विज्ञापन छपवाना पड़ा है.

परिवार का मानना है कि उनकी मृत बेटी अविवाहित है, जो कि उनके दुर्भाग्य का कारण है, इसलिए वे उसकी शादी करवाना चाहते हैं. वे मानते हैं कि 30 साल पहले जब विपत्ति आई थी, तब उनकी नवजात बेटी की मौत हो गई थी. इसके बाद से उन्हें तमाम दिक्कतों से जूझ रहे हैं. उनका कहना है कि मृत बेटी की आत्मा अस्थिर है, इसलिए उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आत्मा की शांति के लिए परिवार ने मृत बेटी की शादी कराने का फैसला किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

6 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

6 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

6 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

7 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

8 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

8 hours ago