अजब-गजब

₹75,000 जीतने के लिए 20 मिनट में दो बोतल Whisky पीने से हुई मौत, पहले भी पी चुका था सैनिटाइज़र

थाईलैंड में एक 21 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की शराब पीने की शर्त ने उसकी जान ले ली. सोशल मीडिया पर बैंक लेस्टर (Bank Leicester) नाम से मशहूर थनाकर्ण कांथी (Thanakarn Kanthee) को 30,000 थाई बाथ (Thai Baht) (करीब ₹75,000) के बदले दो बोतल व्हिस्की पीने की चुनौती दी गई. यह घटना क्रिसमस के दिन थाईलैंड के चंथाबुरी प्रांत के था माई (Tha Mai) जिले में में एक जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई.

कांथी को पार्टी के दौरान 350 मिलीलीटर की एक बोतल रीजेंसी व्हिस्की पीने के लिए 10,000 थाई बाथ प्रति बोतल का प्रस्ताव दिया गया. कांथी पहले से ही नशे में थे, लेकिन उन्होंने चुनौती स्वीकार कर ली और 20 मिनट के अंदर दो बोतलें खाली कर दीं. इसके तुरंत बाद वह बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत का कारण अल्कोहल पॉइज़निंग बताया गया.

घटना के समय पार्टी में मौजूद लोग कांथी को रोकने की बजाय उन्हें चीयर कर रहे थे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि कांथी गिरने के बाद भी लोग हंसते और उत्साह जताते रहे.

चुनौती देने वाला गिरफ्तार

यह पहली बार नहीं था जब कांथी ने ऐसा किया. इससे पहले भी उन्होंने पैसे के लिए सैनिटाइज़र और वसाबी खाने जैसी खतरनाक चुनौतियां पूरी की थीं.

पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है जिसने कांथी को यह चुनौती दी थी. आरोपी के घर से बंदूक, बैंक पासबुक, मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद हुए हैं. पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस ने उसे लापरवाही से मौत का कारण बनने का दोषी ठहराया है. उसे 10 साल तक की सजा और 20,000 बहट (करीब ₹50,000) का जुर्माना हो सकता है.

परिवार के लिए करते थे खतरनाक काम

कांथी की मौत के बाद उनकी एक पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रही है. इसमें उन्होंने लिखा था कि वह अपने परिवार के लिए ऐसे खतरनाक काम काम करते हैं. उन्होंने लिखा, “मैं अमीर लोगों से थोड़ा पैसा पाने के लिए खुद को अपमानित और तिरस्कृत होने देता हूं, ताकि अपने परिवार का पेट भर सकूं.”

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

18 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

21 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

37 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

53 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

56 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

56 minutes ago