अजब-गजब

Viral News: इस देश के कानून ने ‘मुर्गों’ को दिया चिल्लाने का अधिकार, अब कोई नहीं कर सकेगा शिकायत

France Viral News: दुनिया भर से तमाम तरह की अजीब खबरें सामने आती रहती हैं. एक बार इनको सुनकर यकीन ही नहीं होता. इसी तरह फ्रांस के एक कानून को लेकर इन दिनों चर्चा जोरों पर है, जिसके बारे में शायद ही किसी ने पहले कभी सुना हो. दरअसल यहां की सरकार ने मुर्गों को चिल्लाने का अधिकार दे दिया है. इससे अब मुर्गों के चिल्लाने से किसी को दिक्कत होती है तो इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रांस के गांव व शहरों में लोग मुर्गों के चिल्लाने से तंग होकर या फिर उनकी गंध से परेशान होकर शिकायत कर देते थे लेकिन अब वे ऐसा नहीं कर सकेंगे. इस मामले में पड़ोसी आपस में विवाद भी पैदा कर देते थे जिसकी वजह से स्थानीय पुलिस को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी. तो वहीं इस मामले में लोग किसानों के खिलाफ अपमानजनक मुकदमे तक दायर कर देते थे. इन सबसे छुटकारा पाने के लिए ही फ्रांस की सरकार ने ये कदम उठाया है और अब मुर्गों के चिल्लाने से अगर किसी को कोई समस्या होती है तो वे पुलिस में मुर्गे के मालिक के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं करा सकेंगे.

ये भी पढ़ें-ब्रिटेन में अपनों का अंतिम संस्कार भी नहीं करा रहे हैं लोग! चौंका देने वाली वजह आई सामने

किसानों को मिली बड़ी राहत

बीएफएम टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान समय में देश में करीब 500 किसान अपने खेतों से निकलने वाले शोर या गंध के मुद्दे पर पड़ोसियों के मुकदमों को झेल रहे है. फिलहाल इस कानून के देश में लागू होने के बाद अब कोई भी जानवरों और कृषि उपकरणों की आवाज, गंदगी और बदबू जैसी चीजों को लेकर शिकायत दर्ज नहीं करा सकेगा. बता दें कि ये कानून फ्रांस में पिछले साल यानी दिसम्बर 2023 में लागू हो चुका है.

इन्होंने किया कानून का समर्थन

ये कानून दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल इस कानून का फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रॉन ने समर्थन किया है और ये नया कानून सीनेट तक पहुंच गया. कानून मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्विटर) पर कहा कि ‘ये कानून किसानों के खिलाफ आने वाले कानूनी मामलों को खत्म करेगा, वे सिर्फ अपना काम करते हैं ताकि हम खाना खा सकें. ये कॉमन सेंस की बात है.’

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

18 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

30 minutes ago

मेष राशि वालों की किस्मत लेगी नई करवट! नौकरी, धन और प्रेम जीवन में आज क्या होगा खास?

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…

52 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

52 minutes ago

सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत? करियर, धन और लव लाइफ को लेकर जानें आज के बड़े संकेत

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व…

53 minutes ago