अजब-गजब

अरे ये क्या… जानवर ने खुद बनाई दवाई और किया अपना इलाज! कर दिखाया गजब कारनामा

Orangutan Indonesia: पहले के समय में हमारे पूर्वज किसी भी बीमारी के लिए अक्सर जड़ी-बूटियों पर निर्भर रहते थे. उन्हें जड़ी-बूटियों की अच्छी समझ थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पौधों के औषधीय गुणों के बारे में पशु-पक्षियों को भी जानकारी होती है. हालांकि जानवरों ने आज भी प्रकृति से खुद को दूर नहीं किया है. यही वजह है कि जब कभी जंगल और जानवर से जुड़ा कुछ हम लोगों के सामने आते हैं, तो वो वायरल हो जाता है. ऐसा ही एक किस्सा इन दिनों लोगों के बीच चर्चा में है.

जंगल की जड़ी-बूटी से किया अपना इलाज

हाल ही में इंडोनेशिया में सुआक बालिंबिंग अनुसंधान पर एक वनमानुष के गाल पर चोट लगी. उस वनमानुष का नाम राकस है. ऑरंगुटन के चोट लगने के बाद उसने कुछ ऐसा किया जिसे देख दुनिया की आंख फटी की फटी रह गई क्योंकि जानवर पहले एक पत्ते को चबाया और फिर उसको अपने चोट पर लगाया जो एक लड़ाई के दौरान उसे लग गई थी. एक शोध में पाया गया कि दक्षिण पूर्व एशिया के ट्रॉपिकल रेनफॉरेस्ट में पाए जाने वाले पौधे और संबंधित लियाना प्रजातियां अपने दर्द निवारक, सूजन और घाव भरने संबंधी महत्तवपूर्ण जड़ी बूटयों को अच्छा मानते हैं.

हैरान रह गए वैज्ञानिक

बता दें ये घटना इंडोनेशिया में सुआक बालिंबिंग अनुसंधान स्थल पर हुई जो कई वनमानुष का घर माना जाता है. लॉमर ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले राकस की लड़ाई उसके किसी साथी से हो गई थी. जिसमें उसको गहरी चोट आई और वनमानुष ने बार-बार एक पौधे को चबाया और अपने गाल पर हुए घाव पर इसका रस लगाया. शोद्धकर्ताओं ने बताया कि चोट लगने के तीन दिन बाद राकस ने लियाना की पत्तियों को पहले चुनिंदा रूप से चबाया और फिर इसको चेहरे पर अच्छे से लगाया, जो थोड़े दिनों में बिल्कुल ठीक हो गया.

ये भी पढ़ें:Viral News: इस देश के कानून ने ‘मुर्गों’ को दिया चिल्लाने का अधिकार, अब कोई नहीं कर सकेगा शिकायत

इलाज के कुछ दिनों बाद हुआ ठीक

यहां हैरानी की बात ये थी कि जब राकस के गालों को कई दिनों बाद देखा गया तो घाव का कोई लक्षण नहीं दिखाई दिया. इसके अलावा ये भी देखा गया कि घाव पांच दिन के भीतर भर गया और एक महीने के भीतर पूरी तरह ठीक हो गया. इसके अलावा यहां दिलचस्प बात ये है कि राकस उन सभी जड़ी-बूटियों के बारे में अच्छे से जानता है.

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

3 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago